Simple Hairstyles : बालों को खूबसूरत दिखाने के लिए जरूरी नहीं कि हर बार कोई मुश्किल हेयरस्टाइल बनाया जाए। कई बार साधारण हेयरस्टाइल को भी छोटे से स्टाइलिंग आइडिया की मदद से आकर्षक बनाया जा सकता है। अगर आप हेयर क्लिप, स्क्रंची या हेयरबैंड से कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो स्कार्फ एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
पोनीटेल के साथ लगाएं स्कार्फ
सिंपल पोनीटेल को स्टाइलिश बनाने के लिए बालों को बांधने के बाद स्कार्फ को रबर बैंड के आसपास बांधा जा सकता है। इसके दोनों सिरों को खुला छोड़ने से हेयरस्टाइल को कैजुअल और खूबसूरत लुक मिलता है। छोटे प्रिंट वाला स्कार्फ इस तरह के लुक के साथ अच्छा लग सकता है।
स्कार्फ से बनाएं हेयरबैंड
अगर बाल खुले रखना पसंद है, तो स्कार्फ को मोड़कर हेयरबैंड की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे सिर के ऊपर से बांधकर पीछे की ओर गांठ लगाई जा सकती है। यह तरीका खासकर कैजुअल आउटफिट के साथ अच्छा लगता है.
चोटी में करें इस्तेमाल
साधारण चोटी को भी स्कार्फ की मदद से नया लुक दिया जा सकता है. स्कार्फ को बालों के एक हिस्से के साथ जोड़कर चोटी बनाई जा सकती है। इससे हेयरस्टाइल में रंग और पैटर्न दोनों जुड़ जाते हैं.
बन को दें नया अंदाज
बालों का सिंपल बन बनाकर उसके चारों ओर स्कार्फ लपेटा जा सकता है. इससे साधारण बन ज्यादा आकर्षक दिखाई देता है। ऑफिस, आउटिंग या छोटे फंक्शन के लिए यह स्टाइल अपनाया जा सकता है.
आउटफिट से मैच करें स्कार्फ
स्कार्फ चुनते समय अपने कपड़ों के रंग और पैटर्न का भी ध्यान रखें. सॉलिड कलर के कपड़ों के साथ प्रिंटेड स्कार्फ और प्रिंटेड आउटफिट के साथ हल्के रंग का स्कार्फ संतुलित लुक दे सकता है.
कम मेहनत में बदल जाएगा लुक
स्कार्फ की खासियत यह है कि इससे बिना ज्यादा मेहनत के हेयरस्टाइल में बदलाव किया जा सकता है. पोनीटेल, चोटी, बन या खुले बालों के साथ इसे अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल करके हर बार एक नया कैजुअल लुक तैयार किया जा सकता है.