UP News: उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की रिक्त होने वाली 10 सीटों के लिए केन्द्रीय चुनाव आयोग ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है। मंगलवार को घोषित इस कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश की राज्यसभा की इन 10 सीटों के लिए मतदान 16 अक्तूबर को होगा।
8 सदस्य भाजपा के
इस साल 25 नवम्बर को इन 10 सीटों के मौजूदा राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इनमें से आठ सदस्य भाजपा के हैं और एक-एक सदस्य सपा और बसपा का है।
यह सदस्य हैं
भाजपा से बृजलाल, डाक्टर दिनेश शर्मा ( अण्डमान निकोबार का उपराज्यपाल बनने के बाद इस्तीफा दे दिया), हरदीप पुरी, गीता शाक्य, नीरज शेखर, अरुण सिंह, बी एल वर्मा, सीमा दि्वेदी, सपा से राम गोपाल यादव और बसपा से रामजी।
16 अक्टूबर को मतदान
चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार इन चुनावों के लिए 29 सितम्बर को अधिसूचना जारी होगी। छह अक्तूबर तक नामांकन दाखिल किये जा सकेंगे। सात अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ अक्तूबर तक नामांकन वापस लिये जा सकेंगे। 16 अक्तूबर को मतदान होगा। मतदान उस दिन सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतगणना 16 अक्तूबर को मतदान सम्पन्न होने के बाद शुरु हो जाएगी। उसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिये जाएंगे।