Kanwar Yatra Schools Closed: कावंड यात्रा के कारण उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ट्रैफिक जमा की स्थिति से निपटने और श्रद्वालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने बड़े फैसले लिए हैं। हरिद्वार, ऋषिकेश, मेरठ, एटा, गाजियाबाद जिलों में शिक्षण संस्थानों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। तो आइए जानते हैं किन जिलों में कितने दिनों के लिए स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
कहां और कब तक बंद रहेंगे स्कूल
हरिद्वार- हरिद्वार में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कॉलेज 30 जुलाई से 11 अगस्त तक बंद रहेंगे।
ऋषिकेश- ऋषिकेश में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद है, लेकिन कई स्कूल इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे हैं।
गाजियाबाद- गाजियाबाद प्रशासन ने भी नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों के साथ-साथ कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों को 4 अगस्त से 12 अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया है।
मेरठ- मेरठ जिलाधिकारी वी.के. सिंह के आदेशानुसार 3 अगस्त से 12 अगस्त तक सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
मुजफ्फरनगर- यहां के सभी स्कूल और कॉलेज 3 अगस्त से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे।
बरेली- यहां सावन के हर सोमवार को स्कूलों की छुट्टी रहेगी।
एटा- इस जिले में सावन के हर शनिवार और सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें: CLAT 2027 Registration: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 31 अक्टूबर तक भर सकते हैं फॉर्म
परीक्षाओं को लेकर अपडेट
हालांकि स्कूल और कॉलेजों की सामान्य कक्षाएं बंद रहेंगी, लेकिन पहले से तय परीक्षाएं तय समय पर ही आयोजित की जाएंगी।
क्यों लिया गया फैसला
आपको बता दें कि कांवड़ यात्रा के दौरान भगवान शिव के भक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल अपने-अपने घरों की ओर लौटते हैं। इसी वजह से सड़कों पर भारी ट्रैफिक हो जाता है। ट्रैफिक से बचने के लिए ये फैसला लिया गया है।