School Holiday: सितंबर का महीना शुरू होते ही स्कूली बच्चों के लिए खुशियों की खबर आई है। यह पूरा महीना त्योहारों और छुट्टियों से भरा रहेगा। इस महीने जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा पूजा, अनंत चतुर्दशी समेत कई प्रमुख त्योहार पड़ रहे हैं। अलग-अलग राज्यों में इन अवसरों पर स्कूलों में छुट्टियां रहेगी। हालांकि सभी राज्यों में छुट्टियां एक समान नहीं होगी। छात्रों को कई लॉन्ग वीकेंड का मजा मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि कब-कब सितंबर महीने में स्कूल बंद रहेंगे।
4 सितंबर को जन्माष्टमी
इस साल 4 सितंबर को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजस्थान, केरल, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पंजाब और ओडिशा समेत कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। जन्माष्टमी के शुक्रवार को पड़ने के कारण शनिवार और रविवार मिलाकर छात्रों को लगातार 3 दिन का अवकाश मिल सकता है।
गणेश चतुर्थी
इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर से शुरू है। इस मौके पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगान, आंध्र प्रदेश और उत्तर भारत के राज्यों में अवकाश रहेगा। 12 सितंबर को शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के चलते यहां भी लगातार 3 दिन स्कूल बंद रह सकते हैं। महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी से लेकर गणेश विसर्जन तक कई जगह पर अतिरिक्त छुट्टियां भी स्कूलों के स्थानीय कैलेंडर के अनुसार हो सकती है।
विश्वकर्मा पूजा
17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा मनाई जाएगी। इस अवसर पर बिहार, असम और गुजरात के कई स्कूलों में स्थानीय स्तर पर अवकाश रहेगा।
अनंत चतुर्दशी
अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार सहित अन्य राज्यों में विसर्जन के अवसर पर स्कूल बंद रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir CEO: कौन बनेगा राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO? शॉर्टलिस्ट हुए 3 नाम, देखें पूरी लिस्ट
सितंबर की प्रमुख छुट्टियां
सितंबर में अलग-अलग राज्यों में कई क्षेत्रीय अवसरों पर स्कूल बंद रहेंगे। 5 सितंबर को पंजाब में बाबा जीवन सिंह जी का जन्मदिन, 12 सितंबर को पंजाब में प्रथम प्रकाश श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी और सरागढ़ी दिवस, 18 सितंबर को गुजरात में संवत्सरी, 21 सितंबर को केरल में श्री नारायण गुरु समाधि और राजस्थान में रामदेव जयंती-तेजा दशमी, 23 सितंबर को हरियाणा में शहीद दिवस, 28 सितंबर को पंजाब में शहीद भगत सिंह का जन्मदिन और कुछ राज्यों में 22 सितंबर को मिलाद-उन-नबी के अवसर पर भी छुट्टी रहने की संभावना है।
राज्य और बोर्ड के हिसाब से छुट्टियों का कैलेंडर अलग
स्कूल की छुट्टियों को लेकर सबसे जरूरी बात यह है कि पूरे देश के लिए कोई एक समान स्कूल हॉलिडे कैलेंडर नहीं है। सीबीएसई, आईसीएसई, राज्य बोर्ड और प्राइवेट स्कूल अपने-अपने वार्षिक कैलेंडर और स्थानीय परंपराओं के आधार पर ही छुट्टी घोषित करते हैं। इसलिए सटीक जानकारी के लिए छात्र अपने स्कूल के नोटिस बोर्ड या कैलेंडर की जांच अवश्य करें।