SEBI Admit Card 2026: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की ओर से असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए फेज-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना अनिवार्य है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कोर्ड दर्ज करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: BOB Admit Card 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिस असिस्टेंट और चपरासी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
इस दिन होगी परीक्षा
सेबी की ओर से असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए फेज-2 परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी को किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पैटर्न के अनुसार, फेज 2 परीक्षा को दो भागों में बांटा गया है। पेपर 1 सभी के लिए लागू एक वर्णनात्मक अंग्रेजी परीक्षा है, जबकि पेपर 2 में उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय से संबंधित प्रश्न होंगे।
21 जनवरी तक डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
इसके साथ ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि एवं समय आदि की जानकारी को अच्छे से चेक कर लें। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 21 फरवरी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड अनिवार्य
परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बता दें कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं है। मोबाइल में दिखाया गया एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा। साथ ही उम्मीदवारों को सलाह है कि वह एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी कार्ड ले जाना न भूलें। बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती अभियान के माध्यम से सेबी में सहायक प्रबंधक (ग्रेड-ए) के कुल 135 रिक्त पदों को भरा जाएगा। सेबी ग्रेड ए भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। जिसमें चरण-1 ऑनलाइन परीक्षा, चरण-2 ऑनलाइन परीक्षा और चरण-3 साक्षात्कार को शामिल किया गया है। फेज 2 में उत्तीर्ण कैंडिडेट इंटरव्यू में शामिल होंगे।