
Asim Munir-Shahbaz Sharif: पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच एक गुप्त बैठकों का दौर जारी है। दोनों ने साल 2030 तक देश की सत्ता पर उनका प्रभाव बनाए रखने का लक्ष्य तय किया है. नवाज शरीफ और असीम मुनीर ने मिलकर 10 साल की योजना तैयार की है। इसके लागू होने पर पाकिस्तान में राजनीतिक और सैन्य ताकत का संतुलन उसी दिशा में रहने वाला है, जिस तरह शरीफ परिवार और असीम मुनीर को लाभ मिलेगा.
नवाज शरीफ पर हुई अहम बैठक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह योजना मुर्री स्थित नवाज शरीफ के निजी फार्महाउस में आयोजित एक बंद कमरे की बैठक में की गई। इस बैठक में पीएम शहबाज शरीफ, पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज, फील्ड मार्शल असीम मुनीर और ISI प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक शामिल हुए. इस बैठक में पाकिस्तान में स्थिरता कायम रखने के लिए और सैन्य पॉलिटिकल फैसलों में साझा नियंत्रण तय करने के लिए इस 10 साल की रणनीति पर सहमति बन चुकी है.बताया जा रहा है कि योजना के तहत नवाज शरीफ को घर ही सरकार की सत्ता को केंद्रित करने की तैयारी है. वहीं असीम मुनीर की ताकत को बढ़ाया जाएगा. मुनीर के कार्यकाल को बढ़ाने का प्लान है. पाकिस्तान आर्मी एक्ट 1952 में संशोधनों के तहत कार्यकाल को पांच साल के लिए बढ़ाने की तैयारी है।
इमरान खान का भविष्य
बैठक में इमरान खान के भविष्य को लेकर भी चर्चा हुई। नवाज, शहबाज और असीम मुनीर ने तय किया है कि इमरान खान को किसी तरह की रियायत या राजनीतिक राहत न दी जाए. इमरान खान लगातार सेना और शरीफ परिवार पर आरोप लगाते रहे हैं, अब शायद जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे.