Secrets of Nandi: नंदी जी एक तरह से भगवान शिव के दूत हैं.. बिना नंदी के शंकर भगवान की पूजा अधूरी मानी जाती है.. बताया जाता है कि कोई भी अर्जी लगाने के लिए नंदी भगवान को ही बोलना होता है, हालांकि इसके बारे में भी कई मान्यताएं हैं कि नंदी के किस कान में मनोकामना के लिए बोला जाता है.. मान्यता है कि नंदी महाराज के कान भगवान शिव से सीधे जुड़े हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अपनी इच्छा नंदी के किस कान में कहनी चाहिए. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि नंदी भगवान के किस कान में अर्जी लगाई जाती है तो ये खबर आपके काम की है..
बांए कान में लगाई जाती है अर्जी
शास्त्रों और परंपरा की बात करें तो नंदी महाराज के बाएं कान में अपनी मनोकामना व्यक्त करनी चाहिए. ऐसा करने से आपकी बात सीधा भगवान शिव तक पहुंचती है. बताया जाता है कि जब अपनी इच्छा नंदी से बताओ तो अपने दाएं कान को हल्का सा ढक लेना चाहिए. ताकि ध्यान पूरी तरह एकाग्र रहे और ऊर्जा केंद्रित हो. नंदी जी के कान में कुछ भी कहने से पहले उनकी विधिपूर्वक पूजा करें. श्रद्धा और एकाग्रता के साथ, शांत मन से अपनी बात कहें. इच्छा प्रकट करने से पहले "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें.
सावन 2025 कब से शुरू हो रहा है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल सावन का पवित्र महीना 11 जुलाई से आरंभ होकर 9 अगस्त को समाप्त होगा. इस दौरान चार सोमवार पड़ेंगे. ऐसे में चलिए जानत हैं कि इस बार सावन में सोमवार का संयोग कब-कब बन रहा है.
पहला सोमवार – 14 जुलाई
दूसरा सोमवार – 21 जुलाई
तीसरा सोमवार – 28 जुलाई
चौथा सोमवार – 4 अगस्त