लखनऊ/ मेरठ। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को मेरठ में मुख्य सचिव एस.पी. गोयल और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर उत्तर प्रदेश के चार मंडलों के साथ उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समन्वय की रणनीति तय की।
मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य "शून्य दुर्घटना और शून्य घटना" के साथ यात्रा संपन्न कराना है। उन्होंने पूरे मार्ग पर साफ-सफाई, चिकित्सा शिविर, बाइक एंबुलेंस, अस्पतालों में पर्याप्त बेड, बिजली व्यवस्था, ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही डायवर्जन योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने और सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से लगातार निगरानी करने को कहा। बैठक से पहले उन्होंने बाबा औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।
डीजीपी राजीव कृष्ण ने यात्रा मार्ग पर सक्रिय आपराधिक और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने उच्चतम न्यायालय के मानकों के अनुरूप डीजे