शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहाना कलां में एक व्यक्ति का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गांव रोहाना कलां के ग्रामीणों ने सुबह शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि आम के बाग में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है। जानकारी मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
परिजनों में कोहराम
कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त धनीराम निवासी रोहाना कलां के रुप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल पूर्व उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। तभी से वह मानसिक तनाव में चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से वह शराब का सेवन भी करने लगा था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।