
Happy Teachers Day 2025 : हर साल 5 सितंबर को हम शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं. यह दिन हमारे देश के महान शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस पर मनाया जाता है. इस विशेष अवसर पर हम अपने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं, जिन्होंने हमें जीवन की राह दिखाई, हमें सही और गलत का फर्क समझाया और हमारे व्यक्तित्व को तराशा.
संदेश:
गुरु सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं देते, वे जीवन जीने की कला सिखाते हैं. एक अच्छा शिक्षक हमारे भविष्य की नींव रखता है. वे हमें कठिन समय में सहारा देते हैं और हमारी छोटी-छोटी सफलताओं में गर्व महसूस करते हैं। ऐसे सभी शिक्षकों को हमारा शत-शत नमन. इस शिक्षक दिवस पर आप भी अपने प्रिय शिक्षकों को ये भावपूर्ण संदेश भेज सकते हैं
शिक्षक दिवस 2025 के लिए सुंदर संदेश:
"गुरु वही जो अंधेरे में रोशनी दिखाए, जो गिरते हुए को संबल दे, और जीवन भर साथ निभाए. शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!"
"आपने केवल हमें पढ़ाया नहीं, हमें समझा भी. आपके सिखाए मूल्य जीवनभर हमारा मार्गदर्शन करेंगे। ए गुरु, हम हैं तेरे शुक्रगुजार.
"जो ज्ञान का दीप जलाए, जो इंसान को इंसान बनाए — ऐसे गुरु को कोटि-कोटि प्रणाम। शिक्षक दिवस मुबारक हो!"
"आपने जो सिखाया, वही आज मेरी सबसे बड़ी पूंजी है. शुक्रिया मेरे प्यारे गुरु, शिक्षक दिवस पर आपको नमन.
"गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा है, क्योंकि वही हमें भगवान तक पहुंचने की राह दिखाते हैं. शिक्षक दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!"
शिक्षक दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि हमारे जीवन में शिक्षकों की भूमिका को याद करने और उनका आदर करने का अवसर है. इस दिन उन्हें धन्यवाद देना चाहिए जिन्होंने हमें बेहतर इंसान बनाने में अहम भूमिका निभाई। तो चलिए, इस 5 सितंबर को अपने गुरुजनों को दिल से याद करें और उनके प्रति आभार प्रकट करें.
शिक्षक दिवस 2025 की ढेर सारी शुभकामनाएं!