Operation Sindoor News: भारतीय जनता पार्टी इन दिनों ऑपरेशन सिंदूर का जश्न मनाने के लिए देशभर में तिरंगा यात्रा निकालने की प्लानिंग कर रही है.. लेकिन जश्न पर विपक्षी दल हमलावर हो गये हैं. आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी अधूरा है. इसमें जश्न मनाने जैसा कुछ नहीं.. इसलिए बीजेपी को तिरंगा यात्रा रोक देनी चाहिए.. उन्होने कहा बसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के गुनाहगार अभी भी फरार हैं. इसलिए बीजेपी को शर्म आनी चाहिए...
सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट
नगीना सांसद ने एक्स पर लंबी पोस्ट लिखकर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने लिखा- “26 निर्दोष लोगों की हत्या के आरोपी अब भी फरार हैं.. उन्होने कहा कि 22 अप्रैल को बैसरन (पहलगाम) में हुए आतंकी हमले में शामिल तीन खूंखार आतंकियों के पोस्टर अब चिपकाए जा रहे हैं. 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है. फिर जश्न किस बात का मना रहे हैं..
विजय शाह के बयान पर घेरा
उन्होंने आगे कहा- मध्य प्रदेश के बीजेपी मंत्री कुंवर विजय शाह ने लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी जैसी जांबाज़ अफसर पर शर्मनाक बयान दिया—जो खुद ऑपरेशन सिंदूर की अगुवाई कर चुकी हैं, उनके खिलाफ गंदी सियासत की जा रही है. क्या यही है 'नारी शक्ति वंदन' का असली चेहरा? यह देश पूछता है- अगर ऑपरेशन सफल था, तो हत्यारे गिरफ्त से दूर कैसे हैं?