CGPSC Interview Postponed: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने स्टेट सिविल सर्विस एग्जाम 2025 के तहत होने वाले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू प्रोसेस को अचानक टाल दिया है। यह फैसला इंटरव्यू शुरू होने से सिर्फ चार दिन पहले लिया गया है। जिससे परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है। बता दें कि यह भर्ती प्रक्रिया राज्य सरकार के 20 अलग-अलग विभागों में कुल 265 पदों को भरने के लिए चलाई जा रही है।
आयोग ने उम्मीदवारों से की ये अपील
ऑफिशियल नोटिस में आयोग ने कहा है कि, 20 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होने वाले दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की नई तारीखों की घोषणा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। आयोग ने उम्मीदवारों को ये सलाह दी है कि वो नए शेड्यूल के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। बता दें कि इस साल 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ के तमाम जिलों में ये परीक्षा आयोजित की गई थी।
क्या है विपक्ष का कहना?
विपक्ष के उस फैसले जिसमें कहा गया था कि, जब तक उम्मीदवारों की तरफ से उठाए गए मुद्दों का पूरी तरह समाधान नहीं होगा। तब तक इंटरव्यू स्थगित रखा जाए के बाद सीजीपीएससी की तरफ से फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि उम्मीदवार लगातार सिलेक्शन प्रोसेस में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को कांग्रेस नेता और पूर्वी सीएम भूपेश बघेल ने भी दोहराया है।
यह भी पढ़ें: JEE Main से लेकर UGC NET तक…NTA ने जारी किया परीक्षाओं का शेड्यूल, देखें पूरी लिस्ट
उनकी मांग कुछ इस तरह है-
- इंटरव्यू कराने से पहले उम्मीदवारों की आंसर शीट्स सार्वजनिक हों
- जो उम्मीदवार फेल हुए हैं, उन्हें उनकी कॉपियां मुफ्त में दी जाएं
- कॉपियां चेक करने वाले एक्सपर्ट्स के नियम तय हों और मेन्स परीक्षा के मॉडल आंसर जारी कर कॉपियों का दोबारा री-इवैल्यूएशन हो
- इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को बुलाने में 1:3 का अनुपात (एक पद पर तीन उम्मीदवार) का सख्ती से पालन हो