
गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव में शनिवार को दिल दहला देने वाली वारदात हुई। गले में सोने का लाटके पहनान के झांसा देकर पति ने सात माह की गर्भवती पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी और हत्या के बाद कमरा बंद कर कुछ दो घंटे तक अंदर बैठा रहा। इसके बाद आरोपी पति ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। फिर भी पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
किनानगर में जनरल स्टोर की दुकान करता है
भावनपुर थानाक्षेत्र के किनानगर निवासी रविशंकर की आठ माह पहले 25 वर्षीय सपना से शादी हुई थी। रवि किनानगर में जनरल स्टोर की दुकान करता है। सात दिन पहले सात माह की गर्भवती सपना तीज का त्योहार मनाने के लिए गंगानगर थाने के अम्हेड़ा गांव में बड़ी बहन सरिता पत्नी मुन्ना के घर आई हुई थी। शनिवार सुबह रवि ने मुन्ना का मोबाइल पर बात की थी और सपना से मिलने आने के लिए कहा था और मुन्ना से पूछा था कि वह घर पर रहेंगे या नहीं।
काम के सिलसिले में बाहर जाने की बात कही थी
मुन्ना ने काम के सिलसिले में बाहर जाने की बात कही थी। इसके बाद रवि ने पत्नी सपना को काल की थी और कहा था कि उसने रात में बुरा सपना देखा है और वह मिलने के लिए आ रहा है। शनिवार सुबह रवि पत्नी से मिलने के लिए अम्हेड़ा गांव पहुंचा। उस समय मुन्ना के बच्चे स्कूल जा चुके थे। घर में सपना व सविता थी। सविता भी पड़ोसी के घर जाने की बात कहकर चली थी। बताया गया है कि सविता के जाने के बाद रवि प्रथम तल पर बने कमरे में सपना के पास पहुंचा और आंखें बंद कर सोने का लाकेट पहनाने की बात कही। पति पर विश्वास कर सपना ने आंखें बंद कर लिया और रवि ने मौका मिलते ही सपना की चाकू से गला रेत दिया। इतना ही नहीं रवि ने सपना पेट, सिर व चेहरे पर कई वार किए। हत्या के बाद रवि दो घंटे तक पत्नी के शव के पास बैठा रहा और फिर पुलिस को फोन कर पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। हत्या की जानकारी मिलते ही गंगानगर थाना प्रभारी रुपेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सपना की हत्या का पता चलते ही बहन सविता व गांव के लोग जाम हो गए। पुलिस ने मौके से रवि को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि गंगानगर थाना प्रभारी रुपशे कुमार का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है लेकिन चर्चा है कि अवैध संबंधों के चलते सपना की हत्या की गई है।
18 साल पहले सपना के माता-पिता की हो गई थी मौत
ग्रामीणों ने बताया, 18 साल पहले सपना के माता-पिता की मौत हो गई थी। उस समय सपना सात साल की थी। माता-पिता की मौत के बाद बड़ी बहन सविता व जीजा मुन्ना ने ही सपना की परवरिश की और रविशंकर से शादी कराई थी। 26 जुलाई को तीज के चलते सपना बड़ी बहन सरिता के घर अम्हेड़ा गांव आ गई थी लेकिन उन्हें इस बात का पता नहीं था कि जिसे डोली में अपने घर से छोटी बहन को विदा किया था, उसकी अंतिम यात्रा ही उसी के घर से निकलेगी।