Bomb Threat: दिल्ली में स्कूलों को धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर राजधानी में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। धमकी भरे संदेश मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
स्कूलों को खाली करवाया गया
इस दौरान स्कूल प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए तुरंत स्कूलों को खाली करवा दिया है और अभिभावकों को सूचना दे दी है। दिल्ली पुलिस की टीमें और बम निरोधक दस्ता स्कूलों के आसपास के इलाकों में तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने स्कूलों की बिल्डिंग में कक्षाओं, पार्किंग क्षेत्रों और आसपास के इलाकों की बारीकी से तलाशी ली।
इन स्कूलों को मिली धमकी
पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और धमकी के सोर्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है। आपको बता दें कि धमकी मिलने वाले स्कूलों में झंडेवाला स्थित बीटी तमिल स्कूल, एसपीवी स्कूल और ब्रिटिश स्कूल का नाम शामिल बताया जा रहा है। पहली धमकी भरी कॉल सुबह 9:13 बजे झंडेवालान स्थित बीटी तमिल एजुकेशन स्कूल को मिली थी।
यह भी पढ़ें: JEE Main 2026 Result Date: जेईई मेन सेशन-1 रिजल्ट अब इस दिन होगा जारी, NTA ने किया ट्वीट
पुलिस कर रही जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी स्कूलों में सुरक्षा जांच पूरी सतर्कता के साथ की जा रही है। साथ ही, धमकी भरे कॉल और ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर टीम को भी लगाया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
पहले भी मिल चुकी है धमकी
इससे पहले सोमवार को भी साउथ दिल्ली के कई स्कूलों को भी बम की धमकी मिली थी, हालांकि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। जिन स्कूलों को पहले बम की धमकी मिली थी उनमें लॉरेटो कान्वेंट स्कूल दिल्ली केंट, केम्ब्रिज स्कूल श्रीनिवासन पूरी, वेयकेटेशवर स्कूल रोहणी, केम्ब्रिज स्कूल NFC, इंडियन स्कूल सादिक नगर, CM श्री रोहणी, DTA स्कूल INA, बाल भारती स्कूल रोहणी, वनस्थली स्कूल और न्यू राजेंद्र नगर शामिल थे।