देश राजधानी दिल्ली के लाल किले पर जोरदार धमाका हुआ है। ब्लास्ट के बाद चारों तरफ तबाही का मंजर देखने को मिला। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि पास खड़ी कारे और बाइकों के परखच्चे उड़ गए। चश्मदीदों का कहना धमाके बाद सड़कों पर काफी दूर मानव अंग बिखरे दिखाई दिए। धमाके में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहां धमाका हुआ, वह चांदनी चौक से कुछ ही दूर है। धमाके के समय वहां पर काफी भीड़ थी. आइए जानते हैं कि पूरा घटनाक्रम क्या है।
कारें पूरी तरह से तबाह हो गईं
कार में धमाका इतना जोरदार था कि पास खड़ी दूसरी कार के परखच्चे उड़ गए.
धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।
कई लोगों के घायल होने की सूचना दी गई है।
घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में पहुंचाया गया है।
फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है। पूरे इलाके में ट्रैफिक को रोक दिया है।
चांदनी चौक के करीब धमाका हुआ, वहां काफी भीड़ थी
घायल को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया है।
विस्फोटक की जानकारी नहीं
इसकी अभी जांच जारी है. धमाका काफी बड़ा था कि पास खड़ी गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. लाल किले के पास यह धमाका आम धमाका नहीं है. इसकी आवाज और का असर जितनी तेज है, उससे इसके आतंकी घटना होने से इनकार नहीं किया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. लालकिले के गेट नंबर एक के पास यह धमाका हुआ. जानकारी के मुताबिक 7 बजे के करीब यह धमाका हुआ. शाम का वक्त होने के कारण इस इलाके में काफी भीड़भाड़ होती है.