.png%3Falt%3Dmedia%26token%3D8b657a25-f722-4675-b090-b2596d9148f2&w=3840&q=75)
Shahdol Huge Fire News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से मंगलवार सुबह एक बड़े अग्निकांड की खबर सामने आई है। गांधी चौक स्थित हरियाणा हैंडलूम कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। यह आग इतनी विकराल थी कि चंद मिनटों में ही तीन मंजिला इमारत सहित आसपास की दर्जनों दुकानों, एक होटल और एक जिम को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए 13 दमकल वाहन और राहत दल मौके पर जुटे हैं, लेकिन धुएं और आग की तीव्रता के चलते रेस्क्यू कार्य में भारी बाधा आ रही है।
आग की चपेट में कई प्रतिष्ठान, जिम और होटल से लोगों को निकाला गया
जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले हरियाणा हैंडलूम के एक हिस्से में देखी गई और देखते ही देखते आसपास की दुकानों, जिम और एक होटल तक फैल गई। मौके पर मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक, इमारत के अंदर कई लोग फंसे हुए थे जिन्हें सीढ़ियों और खिड़कियों के माध्यम से बाहर निकाला गया।
आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को भारी मशक्कत
शुरुआती राहत कार्य में फायर ब्रिगेड को संसाधनों और समन्वय की कमी से जूझना पड़ा। स्थानीय लोगों ने दमकल की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। आग पर काबू पाने के लिए अन्य क्षेत्रों से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां मंगाई गईं हैं।
आग का कारण स्पष्ट
नहीं, शॉर्ट सर्किट की आशंका
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील पदार्थों की उपस्थिति को संभावित कारण माना जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच चुके हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
अग्निसुरक्षा
मानकों की खुली पोल
गांधी चौक क्षेत्र की यह घटना एक बार फिर नगर की अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोल रही है। इलाके की अधिकांश व्यावसायिक इमारतें फायर सेफ्टी के मानकों पर खरी नहीं उतरतीं।