
Rich People List : हर साल की तरह इस साल भी सबसे अमीर भारतीयों की सूची सामने आ चुकी है, लेकिन इस बार लिस्ट में एक नाम ऐसा जुड़ा है जिसने सबको चौंका दिया — बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अब आधिकारिक तौर पर अरबपति क्लब में शामिल हो गए हैं. हाल ही में जारी की गई हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, शाहरुख खान की कुल संपत्ति अब 12,490 करोड़ रुपये तक पहुँच चुकी है। यह पहली बार है जब किसी बॉलीवुड अभिनेता ने इस सूची में अरबपति के रूप में जगह बनाई है। फिल्मों से लेकर विज्ञापनों, प्रोडक्शन हाउस, आईपीएल टीम और ब्रांड डील्स तक शाहरुख की कमाई के स्रोत बेहद विविध और मजबूत हैं.
बॅालीवुड से पहले एक्टर ने पाया मुकाम
शाहरुख खान की यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने यह मुकाम पूरी तरह से मनोरंजन उद्योग के ज़रिए हासिल किया है . न कोई पारंपरिक बिज़नेस साम्राज्य, न कोई पारिवारिक विरासत। यह आज के दौर में “सेल्फ-मेड सक्सेस” का असली उदाहरण बन गया है. वहीं इस लिस्ट में मुकेश अंबानी एक बार फिर सबसे ऊपर हैं। उनकी कुल संपत्ति अब 8.1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की टेलीकॉम, रिटेल, एनर्जी और डिजिटल क्षेत्रों में मजबूत पकड़ ने उन्हें लगातार नंबर-1 बनाए रखा है.
इनकी भी सूची में जगह पक्की
इस साल की सूची में गौतम अडानी, शिव नाडार, साइरस पूनावाला, और लक्ष्मी मित्तल जैसे नाम भी टॉप 10 में बने हुए हैं। मगर शाहरुख खान की एंट्री इस बात का संकेत है कि अब केवल उद्योग जगत ही नहीं, बल्कि मनोरंजन की दुनिया से भी लोग अरबपति बनने की रेस में शामिल हो चुके हैं. यह बदलाव बताता है कि भारत की अर्थव्यवस्था और संपत्ति के स्रोत किस तरह विविध हो रहे हैं। आने वाले सालों में हो सकता है हम और भी ऐसे नाम देखें, जो परंपरागत बिज़नेस के बाहर से आकर देश के सबसे अमीर लोगों की सूची में जगह बना लें.