Shani Margi 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव की चाल में बदलाव को काफी अहम माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, शनिदेव इंसान को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। ऐसे में जब भी शनि की स्थिति बदलती है, तो इसका असर सभी राशियों के जीवन पर पड़ सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 11 दिसंबर को शनिदेव मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। यानी इस दिन से उनकी चाल सीधी हो जाएगी। इस बदलाव को कुछ राशि के जातकों के लिए अनुकूल माना जा रहा है। खासतौर पर कर्क, सिंह और मकर राशि वालों को कामकाज, पैसों और निजी जीवन में अच्छे मौके मिल सकते हैं। आइए जानते हैं, इन तीनों राशियों के लिए शनि का मार्गी होना कैसा रह सकता है।
1. कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शनि की सीधी चाल कई मामलों में राहत लेकर आ सकती है। लंबे समय से अटके काम आगे बढ़ सकते हैं। कमाई बढ़ाने के नए रास्ते मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। निवेश से भी फायदा मिलने के संकेत हैं, हालांकि कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा। नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान पुरानी इच्छा पूरी होने की उम्मीद भी बढ़ सकती है।
2. सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय नए बदलावों का संकेत दे सकता है। नौकरी करने वालों को कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अपनी मेहनत और काम करने के तरीके से वे इसे अच्छी तरह निभा सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। जिन कामों में लंबे समय से रुकावट आ रही थी, उनमें आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। कारोबारियों को अपने काम का विस्तार करने और व्यापार में लाभ कमाने के मौके मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: नवंबर में इन 4 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग
3. मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना मेहनत का फल मिलने का समय हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनपसंद काम मिलने की संभावना बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को भी अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। परिवार में आपसी तालमेल बना रह सकता है और घर का माहौल अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को नई डील मिल सकती है, जिससे कमाई बढ़ाने का मौका मिलेगा।