
शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। इस बार नवरात्रि 21 सितंबर 2025, रविवार से आरंभ हो रही है और 29 सितंबर तक चलेगी। नवरात्रि का पर्व देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना का सबसे पावन अवसर माना जाता है। ऐसे में भक्तजन पहले से ही देवी मां की आराधना की तैयारी में जुट जाते हैं। मान्यता है कि नवरात्रि शुरू होने से पहले कुछ विशेष वस्तुओं को घर लाने और उनकी स्थापना करने से देवी मां विशेष रूप से प्रसन्न होती हैं और घर में सुख, शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य का वास होता है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि से पहले कौन-कौन सी चीजें घर में लाना शुभ माना जाता है।
लाल चुनरी और दुर्गा साज़
नवरात्रि में देवी मां को लाल रंग अति प्रिय होता है। आप पहले ही एक सुंदर लाल चुनरी और मां के श्रृंगार का सामान (जैसे सिंदूर, चूड़ी, बिंदी आदि) खरीदकर रख लें। यह न केवल पूजन के समय काम आता है, बल्कि माता रानी को विशेष रूप से आकर्षित करता है।
घट स्थापना का कलश
घट स्थापना नवरात्रि का प्रमुख धार्मिक कार्य होता है। इसके लिए तांबे या पीतल का नया कलश, नारियल, आम या अशोक के पत्ते, लाल कपड़ा, जौ (जव) और मिट्टी पहले से ले आएं। यह सभी सामग्री शुद्ध और पूरी श्रद्धा के साथ एकत्र करें।
मिट्टी के दीये और शुद्ध घी
पूरे नौ दिनों तक अखंड ज्योत जलाने के लिए मिट्टी के दीये और शुद्ध देशी घी की व्यवस्था पहले ही कर लें। इससे वातावरण शुद