
Bulandshahr News : मंगलवार की रात शिकारपुर पुलिस और लूट की घटना में फरार चल रहे बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई. बदमाश ने घिर जाने बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जबावी कार्रवाई में बदमाश को पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट कर दिया गया है. मंगलवार की रात शिकारपुर पुलिस द्वारा फरार अपराधियों का अभियान चलाया जा रहा था. इसको लेकर पुलिस गश्त,संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की शिकारपुर/खुर्जा रोड पंचगई गेट पर चैकिंग कर रही थी.
तभी एक बाइक पर संदिग्ध व्यक्ति बदशाहपुर पचगई की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो नहीं रुका तथा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए बाइक को तेजी से मोड़कर भागने लगा। सीओ डिबाई शोभित कुमार अत्रि ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा कर घेराबंदी की गयी तो अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी.
पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया . गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान अरुण कुमार पुत्र बाबू निवासी झण्डा मुशर्रफपुर थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ के रुप में हुई हैं. घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है. बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा,कारतूस व चोरी की बाइक बाइक बरामद हुई है। बताया कि बदमाश शातिर किस्म के लुटेरा हैं. जिसके द्वारा अपने 02 अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 17 जून को थाना शिकारपुर क्षेत्रान्तर्गत बाइक लूटकर ले जाने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना शिकारपुर में मुकदमा भी दर्ज है.