भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ओपनर Shikhar Dhawan अब मैदान से बाहर अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिखर धवन फरवरी के तीसरे हफ्ते में अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड Sophie Shine के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। यह शादी दिल्ली एनसीआर में होने की तैयारी है और इसे बेहद निजी रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि धवन इस रिश्ते को पूरी शांति और सुकून के साथ आगे बढ़ाना चाहते हैं।
दिल्ली एनसीआर में निजी समारोह
रिपोर्ट्स के अनुसार शादी की तैयारियां जोरों पर हैं लेकिन समारोह को बहुत ज्यादा भव्य बनाने के बजाय सीमित रखा जाएगा। इसमें सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य और चुनिंदा दोस्त शामिल होंगे। क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कुछ जानी मानी हस्तियों की मौजूदगी की संभावना जरूर है लेकिन सुरक्षा और गोपनीयता पर खास ध्यान दिया जा रहा है। कपल फिलहाल किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा से दूरी बनाए हुए है।
शांति और सुकून से भरी शुरुआत
धवन से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक यह शादी दोनों के लिए भावनात्मक रूप से बहुत अहम है। लंबे उतार चढ़ाव के बाद शिखर अब जिंदगी को नए नजरिए से देख रहे हैं। वह इस रिश्ते को दिखावे से दूर रखकर शांति खुशी और कृतज्ञता के साथ जीना चाहते हैं। इसी वजह से वह शादी की प्लानिंग में खुद भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : शादी की रात खुला विग का राज, भरोसा टूटा और फिर शुरू हुई प्रताड़ना, पढ़ें हैरान करने वाली स्टोरी !
कौन हैं सोफी शाइन
सोफी शाइन आयरलैंड की नागरिक हैं और फिलहाल शिखर धवन फाउंडेशन से जुड़ी हुई हैं। वह धवन के स्पोर्ट्स और सोशल वेंचर्स की परोपकारी गतिविधियों को संभालती हैं। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी रुचि है और बीते कुछ समय से वह धवन के निजी और पेशेवर जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी हैं।
दोस्ती से प्यार तक का सफर
रिपोर्ट्स के मुताबिक शिखर और सोफी की मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी। पहले दोस्ती हुई फिर यह रिश्ता धीरे धीरे प्यार में बदल गया। दोनों पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं और भविष्य को लेकर गंभीर हैं। आईपीएल 2024 के दौरान सोफी को पंजाब किंग्स के मैचों में शिखर के साथ देखा गया था जिससे चर्चाएं और तेज हुईं।
बीते रिश्ते और आगे की राह
शिखर धवन पहले ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली आयशा मुखर्जी से शादीशुदा थे और इस रिश्ते से उनका बेटा जोरावर है। तलाक के बाद धवन ने निजी जिंदगी को लेकर लंबी चुप्पी साधी थी। बेटे से दूरी का दर्द वह कई बार सोशल मीडिया पर जाहिर कर चुके हैं। अब सोफी के साथ यह शादी उनके जीवन में स्थिरता और सुकून की नई उम्मीद बनकर सामने आ रही है।