
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. दरअसल शिल्पा और राज पर एक शख्स द्वारा 60 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. इसी मामले को लेकर कपल के खिलाफ EOW ने LOC जारी किया था. जिसके चलते अब ये दोनों बिना जांच एजेंसी या कोर्ट की इजाजत के विदेश नहीं जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी को यूट्यूब के एक इवेंट में शिरकत करने के लिए कोलंबो जाना था. ये इवेंट 25 से 29 अक्टूबर तक आयोजित किया जाना है. शिल्पा के देश से बाहर जाने को लेकर जब उनके वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट से इजाजत मांगी तो कोर्ट ने इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है.
पहले धोखाधड़ी के 60 करोड़ दें, फिर करेंगे विचार- कोर्ट
वहीं जब कोर्ट ने शिल्पा के वकील से पूछा कि 'उनके पास कोई इनविटेशन है, इस पर शिल्पा के वकील ने कहा जब तक यात्रा करने की इजाजत नही मिल जाती तब तक इनविटेशन नही मिल सकेगा, सिर्फ फ़ोन पर इंवेंट पर शिरकत करने को लेकर बातचीत हुई है. इस पर कोर्ट ने कहा कि पहले धोखाधड़ी के आरोप की 60 करोड़ रुपये दीजिए, फिर इस पर विचार किया जाएगा.
14 अक्टूबर को होगी मामले की अगली सुनवाई
अपाको बता दें अब इस मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी. इस मामले को लेकर कुछ समय पहले EOW ने राज कुंद्रा का बयान करीबन 5 घंटों तक दर्ज किया था. इस दौरान अपना बयान दर्ज करवाने के बाद राज कुंद्रा ने अपनी एक स्टेटेमेंट जारी की है जिसमें उन्होंने कहा था कि “मैं हाल ही में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज एफआईआर से अवगत हूं. मैं ये क्लियर करना चाहता हूं कि जांच के हर फेज में मैंने अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया है और कंपनी के दिसंबर 2016 में लिक्विडेशन में जाने के बाद भी सभी मांगे गए डॉक्यूमेंट्स उपलब्ध कराए हैं.
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार बिजनेसमैन दीपक कोठारी की शिकायत के आधार पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी को लेकर कार्रवाई की है. उनका आरोप है कि साल 2015 और 2023 के बीच उन्होंने शेट्टी और कुंद्रा की प्रवर्तित बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कारोबार विस्तार के लिए 60.48 करोड़ रुपये का निवेश किया था.