
Offere kidneys Premananda Maharaj: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा हाल ही में पत्नी के साथ वृंदावन स्थित प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे। इस दौरान एक भावुक पल में राज कुंद्रा ने महाराज जी को अपनी एक किडनी देने की इच्छा जताई। वायरल हो रहे वीडियो में राज कुंद्रा कहते नजर आ रहे हैं, “मैं पिछले दो सालों से आपको फॉलो कर रहा हूं। आपके वीडियो हमेशा मेरे हर संदेह और डर का समाधान देते हैं। आपकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में मुझे पता है, और अगर मैं मदद कर सकता हूं, तो अपनी एक किडनी आपको दान करना चाहता हूं।”
राज कुंद्रा का श्रद्धा भरा संदेश
राज कुंद्रा, जो करोड़पति बिजनेसमैन होने के साथ-साथ फिल्मों में भी सक्रिय हैं, ने प्रेमानंद महाराज को अपना आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि महाराज जी की शिक्षाएं उन्हें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मार्गदर्शन देती हैं। कुंद्रा पहले भी अपनी जिंदगी के कठिन दौर को फिल्मों के जरिए सामने ला चुके हैं। उनकी फिल्म ‘यूटी 69’ उनकी जेल की जिंदगी पर आधारित थी। इस मुलाकात के दौरान महाराज जी ने शिल्पा और राज को सदमार्ग पर चलने और जीवन को सार्थक बनाने का संदेश दिया।
यह भी पढ़ेंःIndia Warning Pakistan: पाकिस्तान को भारत की कड़ी चेतावनी, जंग छेड़ी तो अंजाम होगा दर्दनाक
कौन हैं प्रेमानंद जी महाराज
कानपुर के पास अखरी गांव में जन्मे अनिरुद्ध कुमार पांडे, बचपन से ही आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर थे। महज 10 साल की उम्र में संन्यास लेने के बाद उन्होंने बनारस और फिर वृंदावन में साधना की। वैदिक ज्ञान और जीवन दर्शन से लोगों को प्रेरित करने वाले प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सोशल मीडिया पर लाखों लोग सुनते हैं। बॉलीवुड और खेल जगत की कई हस्तियां, जैसे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, पहले भी उनके आश्रम आ चुकी हैं। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की यह मुलाकात भी श्रद्धा और आस्था का एक भावुक उदाहरण बन गई।