.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D889d7aff-e77f-4ca3-a3e0-6420074e21e5&w=3840&q=75)
Shocking Incident in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में शनिवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां रहने वाले सोनू शर्मा (36) ने अपनी पत्नी चंचल शर्मा (28) की चाकू से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
अवैध संबंधों के शक में उतारा मौत के घाट
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सोनू मूल रूप से बुलंदशहर के वीरखेड़ा गांव का रहने वाला है और दादरी के रामपुर फतेहपुर गांव में किराए के मकान में रह रहा था। उसे पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था, जिसके चलते दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। शनिवार रात गुस्से में आकर सोनू ने चाकू से कई वार कर पत्नी की जान ले ली। हमले के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी देखेंःPM Modi Live: शाम पांच बजे बजेगा बड़ा घंटा, बदल सकते हैं आपके खर्चे के हिसाब
पुलिस जांच जारी, फॉरेंसिक टीम ने लिया सैंपल
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे घरेलू विवाद और शक की वजह सामने आई है। आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल गांव में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है, लेकिन इस घटना से स्थानीय लोग दहशत और सदमे में हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।