Radhika's best friend made revelations: हरियाणा के गुरुग्राम में राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। राधिका की बचपन की दोस्त हिमांशिका सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो जारी कर परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हिमांशिका ने दावा किया कि राधिका को उसके अपने ही घर में घुटन महसूस होती थी और उसके ऊपर कई तरह की पाबंदियां लगाई जाती थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में हिमांशिका ने कई ऐसे राज खोले हैं, जो अब तक सामने नहीं आए थे।
परिवार की बंदिशों से टूट चुकी थी राधिका
हिमांशिका के मुताबिक, राधिका का परिवार काफी पुराने ख्यालों वाला था और उसकी पसंद-नापसंद को लेकर हमेशा आपत्ति जताई जाती थी। उसे वीडियो बनाना, फोटोशूट करना पसंद था, लेकिन घरवालों को यह सब पसंद नहीं था। यहां तक कि उसे वीडियो कॉल पर भी ये बताना पड़ता था कि वह किससे बात कर रही है। घर से सिर्फ 50 मीटर दूर स्थित टेनिस एकेडमी में जाने और लौटने का भी समय तय था, जिसे राधिका कभी नहीं तोड़ती थी। उसकी दोस्त के मुताबिक, राधिका खुद को असहज और काबू में बंधा हुआ महसूस करती थी।
यह भी पढ़ेंःTrain Video Viral Thief: ट्रेन से वीडियो बनाना पड़ा महंगा, मोबाइल छीनने की कोशिश.. कैमरे में कैद हुआ चोर
पिता ने विवाद के बाद मारी गोली, जांच जारी
गुरुवार सुबह राधिका की हत्या उसके पिता दीपक यादव ने कर दी। रसोई में खाना बनाते समय पीठ पर चार गोलियां मारकर उसे मौत के घाट उतारा गया। बताया जा रहा है कि एकेडमी को लेकर पिछले 15 दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। ग्रामीणों की बातों और बेटी के खुले व्यवहार से नाराज पिता ने ये खौफनाक कदम उठाया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और रिमांड खत्म होने पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
From the instagram timeline of Himanshikha Singh Rajput who claims to be best friend of now deceased Radhika Yadav.
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) July 13, 2025
"My best friend Radhika was murdered by her own father. He shot her five times. Four bullets hit her. He’d made her life miserable for years with his controlling,… pic.twitter.com/QLPnvPc0Qr