Drishyam 3: साउथ एक्टर की सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम 3' की शूटिंग के लिए तैयारियां अब तेज हो चुकी हैं। मलयालम ‘दृश्यम 3' की शूटिंग अक्टूबर 2025 से एक साथ शुरू होने जा रही है। आपको मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बता दें साउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने इस साल ‘एल 2 एम्पुरान’ और ‘थुडारम’ जैसी हिट फिल्में देकर दर्शकों के और अधिक दिल की गहराई तक पहुंच गए हैं। ।
अपकमिंग पार्ट की एक्स अकाउंट पर जानकारी की साझा
अभिनेता मोहनलाल ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर कर अपने फैंस को चौंका दिया। वीडियो में वह नए लुक में नजर आते हैं और अंत में मेकर्स के साथ मिलकर फिल्म के तीसरे पार्ट का ऐलान करते हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अक्टूबर 2025, जॉर्जकुट्टी की तरफ कैमरा एक बार फिर घूमेगा। कहा बीता हुआ कभी चुप नहीं रहता". इस लाइन ने फैंस के दिलों में हलचल पैदा कर दी है।
October 2025 — the camera turns back to Georgekutty.
— Mohanlal (@Mohanlal) June 21, 2025
The past never stays silent.#Drishyam3 pic.twitter.com/8ugmxmb2wO
दृश्यम के दो पार्ट हो चुके हैं हिट
दृश्यम एक सस्पेंस थ्रिलर मर्डर फिल्म है। जिसके दो पार्ट पहले ही आ चुके हैं। फिल्म के दोनों पार्ट काफी ज्यादा हिट और पापुलर साबित हुए। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। फिल्म के दोनों पार्ट को दर्शकों ने काफी भी काफी सराहा था। अब मोहनलाल फिल्म का तीसरा पार्ट ‘दृश्यम 3’ लेकर आ रहे हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसव्री से इंतजार है। ‘दृश्यम' और ‘दृश्यम 2' के निर्माता ने फिल्म की कहानी में एक्टर द्वारा अपने परिवार को बचाने के लिए जो माइंड गेम्स खेला है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने दर्शकों को बांधकर रखा। अब तीसरे भाग में कहानी किस दिशा में जाएगी, यह देखने लायक होगा। ‘दृश्यम 3' ना केवल एक थ्रिलर है, बल्कि यह उस पिता की कहानी भी है, जो किसी भी हद तक जाकर अपने परिवार को बचाने के लिए तैयार है.