IBPS CSA Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट/ XVI) भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त 2026 तय की गई है।
कितने पदों पर हो सकती है भर्ती
शॉर्ट नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए रिक्त पदों का ऐलान नहीं किया गया है। पदों की जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन के साथ दी जाएगी। लेकिन अगर पिछले साल के अनुसार देखे तो 2025 में 15,701 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इसलिए अनुमान है कि इस बार भी करीब 15 हजार से अधिक पद भरे जा सकते हैं, हालांकि आधिकारिक संख्या डिटेल नोटिफिकेशन में ही स्पष्ट होगी।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए। आयु सीमा की बात करें, तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी।
मुख्य तिथियां
ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की तारीख- 1 अगस्त 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 21 अगस्त 2026
प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET)- सितंबर 2026
प्रीलिम एग्जाम- अक्टूबर 2026
नतीजे जारी होने की तिथि- नवंबर 2026
मुख्य परीक्षा की तिथि दिसंबर 2026
प्रोविजनल अलॉटमेंट- मार्च 2027
यह भी पढ़ें: Recruitment 2026: इस राज्य में सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
1. सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।