Phone Restarting Facts: आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का बेहद अहम हिस्सा बन चुका है। कॉलिंग, बैंकिंग, सोशल मीडिया और ऑफिस के कई कामों के लिए लोग फोन पर ही निर्भर रहते हैं। ऐसे में जब फोन स्लो होने लगता है, ऐप्स अटक-अटक के चलने लगते हैं या फिर बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है, तो अक्सर लोग फोन को रीस्टार्ट कर देते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या रिस्टार्ट कर देने से फोन को वाकई फायदा होता है? तो आइए इस खबर में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
फोन रीस्टार्ट करने से क्या होता है?
आपको बता दें कि जब आप फोन को रीस्टार्ट करते हैं, तो उसका ऑपरेटिंग सिस्टम पूरी तरह बंद होकर नए सिरे से चालू होता है। फोन को लगातार इस्तेमाल करने से बैकग्राउंड में कई ऐप्स और प्रोसेस चलती रहती हैं, जो रैम और फोन की टेंपरेरी मेमोरी का इस्तेमाल करती है। रीस्टार्ट करने से यह टेंपरेरी डेटा साफ हो जाता है और बैकग्राउंड प्रोसेस नए सिरे से शुरू होती है।
फोन की स्पीड में होता है सुधार
अगर फोन लैग कर रहा है या ऐप खोलने में ज्यादा वक्त लग रहा है, तो रीस्टार्ट करने से रैम खाली हो जाती है और फोन की स्पीड बेहतर होती है। हालांकि, ये ध्यान रखना जरूरी है कि Restart स्टोरेज खाली करने या पुराने फोन को अचानक नया बनाने का तरीका नहीं है। अगर समस्या लगातार बनी हुई है तो स्टोरेज, ऐप्स और सिस्टम अपडेट भी चेक करने चाहिए।
सॉफ्टवेयर की दिक्कतें होती है दूर
कभी-कभी ऐप्स अचानक बंद होने लगते हैं या नोटिफिकेशन आने बंद हो जाते हैं। ऐसे में रीस्टार्ट करने से सिस्टम सर्विसेज दोबारा चालू होती है, जिससे सॉफ्टवेयर से जुड़ी ऐसी छोटी-मोटी गड़बड़ियां अपने आप ठीक हो जाते हैं।
बैटरी ड्रेन की समस्या से मिलती है राहत
कई बार कोई ऐप बैकग्राउंड में बिना वजह ज्यादा बैटरी का इस्तेमाल करने लगता है। ऐसे में अगर आप फोन रीस्टार्ट करते हैं, तो अनचाहे प्रोसेस बंद हो जाते हैं, जिससे बैटरी की खपत नॉर्मल हो जाती है।
यह भी पढ़ें: Tech News: आधार कार्ड खो गया? घर बैठे ऐसे मंगवाएं नया PVC Aadhaar Card
क्या रोजाना फोन रीस्टार्ट करना चाहिए?
नहीं, ऐसा नहीं है कि हर दिन फोन Restart करना जरूरी है। एंड्रॉइड और आईफोन बेहद स्मार्ट है और बैकग्राउंड प्रोसेस को खुद ही अच्छे से मैनेज कर लेते हैं। इसलिए बिना किसी वजह के रोजाना फोन रीस्टरा्ट करने की जरूरत नहीं है।