Shravan Nakshatra Personality: ज्योतिष शास्त्र में इंसान के जन्म के नक्षत्र से उसके स्वभाव और भविष्य की कई परतें खुलती हैं। ऐसे ही 27 नक्षत्रों में 'श्रवण नक्षत्र' को बहुत खास माना गया है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग स्वभाव से बेहद खास होते हैं। मध्यम कद-काठी के होने के बावजूद इनका व्यक्तित्व ऐसा होता है कि लोग आसानी से इनकी ओर खिंचे चले आते हैं। आइए जानते हैं वे पांच खास खूबियां, जो इन्हें भीड़ से अलग और खास बनाती हैं।
ज्ञान और सीखने की गजब की ललक
इस नक्षत्र के लोगों के भीतर बचपन से ही कुछ नया सीखने की एक अलग ही भूख होती है। यही वजह है कि ये पढ़ाई-लिखाई में तो आगे रहते ही हैं, साथ ही उम्र भर कुछ न कुछ नया सीखते रहते हैं। इनके पास ज्ञान का जो भंडार होता है, वही इन्हें समाज के बुद्धिजीवियों की कतार में खड़ा करता है।
बेहद ईमानदार और उसूलपसंद
ये लोग दिल के बहुत साफ और सच्चे होते हैं। जिंदगी में चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, रास्ते में कितने ही धोखे मिलें, लेकिन ये कभी भी सच्चाई का साथ नहीं छोड़ते। अपने इन्हीं मजबूत उसूलों के दम पर इन्हें समाज में बहुत इज्जत और मान-सम्मान मिलता है।
आकर्षक व्यक्तित्व और जादूई वाणी
इनकी शख्सियत तो असरदार होती ही है, साथ ही इनकी बातचीत करने का अंदाज भी बहुत प्यारा होता है। इनकी मीठी और प्रभावशाली बोली के कारण लोग बहुत जल्दी इनके दोस्त बन जाते हैं और इनसे प्रभावित हो जाते हैं।
बेहतरीन सलाहकार
इनके पास जिस तरह का ज्ञान होता है, उससे ये किसी भी उलझी हुई समस्या को बहुत बारीकी से भांप लेते हैं। संकट के समय ये दूसरों को ऐसी सटीक सलाह देते हैं कि सामने वाला मुश्किल से बाहर निकल आता है। एक बेहतरीन मार्गदर्शक होने के नाते ये खुद भी काफी सुकून भरा जीवन जीते हैं।
यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में खाली जेब या चोरी होते पैसे दिखें तो हो जाएं सावधान, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
दयालु और परोपकारी स्वभाव
ये अंदर से बहुत कोमल दिल, स्थिर सोच वाले और परोपकारी होते हैं। दूसरों के दुख-दर्द से इनका दिल पसीज जाता है और ये हमेशा दूसरों की मदद के लिए सबसे आगे खड़े मिलते हैं। समाज सेवा के कार्यों में भी इनकी गहरी रुचि होती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है loksatya इसकी पुष्टि नहीं करता है।