Shubhanshu Shukla: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने 41 साल बाद एक बार फिर भारत का झण्डा अंतरिक्ष में गाड़ दिया है। इस मिशन में उनके साथ और भी तीन अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। आज शाम करीब 4:30 बजे उनका स्पेसक्राफ्ट अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आपको बता दें शुभांशु शुक्ला का मिशन पहला एबॉर्ट मोड सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, चालक दल अब एबॉर्ट मोड 2 अल्फा में प्रवेश कर चुका है, जो उड़ान के इस चरण के लिए एक मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल है। सभी सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। मिशन कक्षा की ओर अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है
शुभांशु शुक्ला ने संदेश में क्या कहा
शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से एक खास संदेश भारतीयों के लिए भेजा उन्होंने कहा,"सभी को नमस्कार, यह संदेश मैं अंतरिक्ष से दे रहा हूं। मैं अपने साथियों के साथ यहां आकर बहुत खुश हूं। ये सफर बहुत ही शानदार रहा। जब मैं लॉन्चपैड पर कैप्सूल में बैठा था, तो मन में बस यही ख्याल था कि चलो, अब इस सफर पर निकलते हैं। इस मिशन के पीछे बहुत से लोगों की मेहनत है। जब हमने अंतरिक्ष से धरती को देखा, तो वो नजारा देखते ही बनता है।
भारत के लिए गर्व का पल
उन्होंने हिंदी में एक खास संदेश भी भेजा और कहा, "मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं। मेरे कंधे पर तिरंगा लगा है, जो बताता है कि मैं अकेला नहीं हूं बल्कि पूरा भारत मेरे साथ है। यह भारत के अंतरिक्ष मिशन की तरक्की को दिखाता है। मैं चाहता हूं कि आप सब मेरी इस यात्रा को मेरे साथ महसूस करें।"
इंडियन एयरफोर्स ने शेयर किया पोस्ट
शुभांशु शुक्ला की मिशन लॉन्चिंग के बाद इंडियन एयरफोर्स ने सोशल मीडिया खुशी जताते हुए एक पोस्ट जारी के जिसमें IAF के हैंडल से पोस्ट में लिखा गया, "आसमान को जीतने से लेकर सितारों को छूने तक, भारतीय वायुसेना के वायु योद्धा की अदम्य भावना से प्रेरित एक यात्रा। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला एक ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन पर रवाना हुए, जो देश के गौरव को धरती से परे ले जाएगा।"