Defeated Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए प्रचंड बहुमत हासिल किया है। 294 सीटों वाली विधानसभा में पार्टी ने 208 सीटों पर जीत दर्ज की। लेकिन सबसे बड़ा राजनीतिक उलटफेर भवानीपुर सीट पर देखने को मिला, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी ही सीट नहीं बचा सकीं और भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें हराकर बड़ा संदेश दिया।
काउंटिंग के साथ बढ़ता गया अंतर
मतगणना के शुरुआती राउंड से ही मुकाबला दिलचस्प बना रहा। 16वें राउंड में शुभेंदु अधिकारी ने 554 वोटों की बढ़त बनाई। इसके बाद हर राउंड के साथ यह अंतर बढ़ता गया। 20वें और अंतिम राउंड की गिनती पूरी होने तक शुभेंदु अधिकारी ने 15,105 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर ली।
वोटों का पूरा गणित
भवानीपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी को कुल 73,917 वोट मिले। वहीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार ममता बनर्जी को 58,812 वोट प्राप्त हुए। इस तरह दोनों नेताओं के बीच कुल अंतर 15,105 वोटों का रहा, जो इस हाई-प्रोफाइल सीट पर बड़ा उलटफेर माना जा रहा है।
यह भी देखेंःSmart Prepaid Meters Abolished: यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर खत्म, अब पोस्पेड की तरह आएगा बिल
ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका
यह नतीजा ममता बनर्जी के राजनीतिक करियर के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 2011 से लगातार पश्चिम बंगाल की सत्ता संभाल रही ममता बनर्जी ने 2016 और 2021 में भी जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार न सिर्फ उनकी पार्टी को नुकसान हुआ, बल्कि वह अपनी परंपरागत सीट भी नहीं बचा पाईं।
बंगाल की राजनीति में नया मोड़
भाजपा की इस जीत और भवानीपुर में हुए परिणाम ने राज्य की राजनीति को नई दिशा दी है। शुभेंदु अधिकारी की जीत को नंदीग्राम की तरह एक और बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिसने बंगाल में सत्ता संतुलन को पूरी तरह बदल दिया है।