शुभमन गिल एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. गुजरात टाइटंस की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर जीत के बाद गिल ने 5 तस्वीरें शेयर कीं. इनमें एक फोटो विराट कोहली की भी थी, जिसमें वह गुस्से में गिल की तरफ देखते नजर आ रहे हैं. यही तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
‘Play Bold’ पर गिल का तंज
RCB का मशहूर नारा ‘Play Bold’ है, लेकिन गिल ने इसे मजेदार अंदाज में बदल दिया. उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘Play Hold Jason Holder’, जिसे फैंस RCB पर तंज के तौर पर देख रहे हैं. यह पहली बार नहीं है जब गिल ने ऐसा किया हो, इससे पहले भी वह विरोधी टीमों को हल्के-फुल्के अंदाज में ट्रोल कर चुके हैं.
मैदान पर भी दिखी नोकझोंक
मैच के दौरान विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली. कोहली ने गिल का कैच लेने के बाद उन्हें घूरा और जोश में जश्न मनाया. वहीं, बल्लेबाजी के दौरान भी कोहली ने गिल से कुछ कहा, जिस पर गिल मुस्कुराते नजर आए. यह दोस्ताना मुकाबला फैंस को खूब पसंद आया.
इसे भी पढे़ं : IPL 2026 में 3 टीमों पर Playoff का खतरा, हर मैच बना करो या मरो की जंग, एक हार और खत्म हो जाएगा सपना
मैच बाद दिखी दोस्ती की झलक
हालांकि मैच खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच गर्मजोशी देखने को मिली. विराट कोहली और शुभमन गिल ने एक-दूसरे को गले लगाया. जहां कोहली को ‘किंग’ कहा जाता है, वहीं गिल को फैंस ‘प्रिंस’ मानते हैं. मैदान पर टक्कर के बावजूद दोनों के बीच सम्मान साफ नजर आया.