जिस पल का क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार था वो अब पूरा हो गया है क्योंकि इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है जिसमें शुभम गिल को टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया है, इसके साथ ही ऋषभ पंत को उप कप्तान की जिम्मेदारी मिली है, लेकिन सवाल है कि आखिर जसप्रीत बुमराह या फिर KL राहुल को कप्तान क्यों नहीं बनाया है, इन सबका जवाब इस आर्टिकल में आपको बताते हैं.
नई युवा टीम इंडिया तैयार
दरअसल BCCI ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया है, जिसमें गिल को कप्तान नियुक्त किया गया है,जबकि पंत उपकप्तान की जिम्मेदारी संभाली है बता दें टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 20 जून से लीड्स क्रिकेट स्टेडियम में होगी. हालांकि गिल अब रोहित शर्मा की विरासत को संभालते हुए नजर आएंगे, गिल के साथ-साथ ऋषभ पंत (विकेटकीपर, उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव को मौका मिला है.
बुमराह को कप्तान नहीं बनाने की वजह
वहीं जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया का कप्तान क्यों नहीं बनाया गया. उसका भी जवाब अब मिल गया है, दरअसल अगरकर का बुमराह को लेकर कहना था मुझे नहीं लगता कि जसप्रीत बुमराह के सभी मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे. इसके साथ ही तेज गेंदबाज शमी को सिलेक्ट नहीं करने को लेकर अगरकर ने कहा कि शमी की अभी MRI हुई है. वो पूरी तरह से फिट नहीं हैं. जिसके लिए अभी टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है, बता दें इस बार इंग्लैंड दौरे को लेकर एक नई युवा टीम तैयार की है, जिस पर पूरे देश की नजर रहेगी.
— News (@XNews) November 6, 2024