Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को जीवन के सुख, प्रेम, आकर्षण, भौतिक सुविधाओं, कला और धन-संपदा का प्रतीक माना जाता है। ग्रहों की चाल में होने वाला हर परिवर्तन सभी राशियों को किसी न किसी रूप में प्रभावित करता है। अगस्त 2026 में शुक्र ग्रह अपनी नीच राशि कन्या में गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कन्या राशि में शुक्र की स्थिति कमजोर मानी जाती है, लेकिन शुभ ग्रह होने के कारण इसका प्रभाव कई जातकों के लिए लाभकारी भी साबित हो सकता है। ज्योतिष विशेषज्ञों के मुताबिक, शुक्र के इस राशि परिवर्तन से कुछ लोगों के जीवन में करियर, आर्थिक स्थिति, रिश्तों और सुख-सुविधाओं से जुड़े सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खासकर वृषभ और मिथुन समेत कुछ राशियों के लिए यह गोचर उन्नति और नए अवसर लेकर आने वाला माना जा रहा है। आइए जानते हैं किन राशियों को शुक्र गोचर से शुभ परिणाम मिलने की संभावना है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है। शुक्र आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे, जिससे शिक्षा, प्रेम संबंध और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और जीवन में कई नए अवसर सामने आ सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं, विद्यार्थियों के लिए भी यह समय मेहनत का बेहतर परिणाम देने वाला रह सकता है।
उपाय: शुक्र ग्रह की कृपा पाने के लिए रोजाना 'ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः' मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर चौथे भाव में होगा। इस दौरान घर-परिवार में खुशहाली बढ़ सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आने के संकेत मिल सकते हैं। इस अवधि में आप परिवार और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। वाहन या घर से जुड़ी कोई खरीदारी करने का योग बन सकता है। सामाजिक जीवन में भी आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को कमल का फूल या सफेद मिठाई अर्पित करना शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें: सूर्य-शनि की बनेगी खास दृष्टि, 7 अगस्त से इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के रास्ते
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए शुक्र का गोचर लाभ भाव यानी 11वें भाव में होने वाला है। ऐसे में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं। करियर में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है और कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ सकती है। इस समय अपनी जीवनशैली में सुधार लाने और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। बड़े भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है।
उपाय: शुक्रवार के दिन सफेद या हल्के गुलाबी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर कर्म भाव यानी दसवें भाव में होगा। इस दौरान नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। खासकर कपड़े, फैशन, सौंदर्य या कला से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए यह समय लाभदायक साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बन सकते हैं। हालांकि इस दौरान जल्दबाजी से बचें और अपनी योजनाओं को सोच-समझकर आगे बढ़ाएं। अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखना फायदेमंद रहेगा।
उपाय: रोजाना गाय को अपने हाथ से रोटी खिलाना शुभ फलदायी माना जाता है।