Shukra Nakshatra 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, सुख-सुविधा, प्रेम और आकर्षण का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर पड़ सकता है। 24 अक्टूबर 2026 को शुक्र चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 5 दिसंबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। चित्रा नक्षत्र का स्वामी मंगल है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन 4 राशियों के लिए अच्छे संकेत दे सकता है। इस दौरान कुछ लोगों की आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं, तो कुछ को नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए शुक्र का यह गोचर शुभ माना जा रहा है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक मामलों में राहत लेकर आ सकता है। आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं और किसी पुराने प्रयास का अच्छा नतीजा मिल सकता है। कारोबार करने वालों को मुनाफा कमाने के अवसर मिल सकते हैं। निवेश से लाभ मिलने की संभावना भी बन सकती है। इस दौरान किसी जरूरी काम में सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शुक्र का यह बदलाव करियर और कारोबार के लिहाज से अच्छा रह सकता है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद हो सकती है। विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। वहीं, प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं। अचानक धन मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Papankusha Ekadashi 2026: कल या परसों, पापांकुशा एकादशी कब? जानें व्रत की सही तारीख, महत्व और व्रत पारण का समय
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए शुक्र का नक्षत्र गोचर आर्थिक मोर्चे पर सकारात्मक बदलाव ला सकता है। कहीं से रुका हुआ पैसा वापस मिलने या अचानक धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है, खासकर विदेश में काम करने की इच्छा रखने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने कर्ज को चुकाने में भी सफलता मिल सकती है। कामकाज में अच्छे परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रह सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कई मामलों में अनुकूल रह सकता है। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के मौके मिल सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। नौकरी करने वालों को भी अपने काम में सफलता मिल सकती है। इस दौरान कोई अच्छी खबर आपका उत्साह बढ़ा सकती है। लंबे समय से अटके किसी काम के पूरे होने के संकेत भी मिल सकते हैं।