Electric Scooter: बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप कंपनी Simple Energy ने अपना नया और अब तक का सबसे लंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple Ultra भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर को इस साल की शुरुआत में पेश किया गया था और अब इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। तो आइए जानते हैं कि इसे कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या खासियत दी गई है।
बैटरी और रेंज
इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसकी 400 किमी की IDC रेंज है, जो इसे भारतीय बाजार के सबसे दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर खड़ा करती है। इसमें 6.5 kWh की बैटरी लगाई गई है। यह स्कूटर 115 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। रफ्तार के मामले में भी अब यह बहुत आगे है और सिर्फ 2.77 सेकंड में 0 से 40kmph की स्पीड पकड़ लेती है।
यह भी पढ़ें: Nissan New Launch: निसान ने पेश की दो दमदार SUVs, फीचर्स और लुक देख उड़ जाएंगे होश
कितनी है कीमत
Simple Ultra की एक्स-शोरूम कीमत ₹2,34,999 (दिल्ली) रखी गई है। कंपनी ने इसकी डिलीवरी और टेस्ट राइड्स चुनिंदा शहरों में पहले ही शुरू कर दी हैं। बाजार में इसका सीधा मुकाबला Ola S1 Pro, Ather 450 Apex और TVS iQube ST जैसे प्रीमियम स्कूटर्स से होगा।
मिलेंगे ये फीचर्स
इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल के 4 लेवल दिए गए हैं जो स्कूटर को फिसलने से बचाते हैं। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन TFT कंसोल, जिसमें गूगल मैप्स नेविगेशन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है। साथ ही इसमें ईको, नॉर्मल और एयर (Air) जैसे मोड्स उपलब्ध हैं।