रिटायरमेंट के बाद सुरक्षित भविष्य की चाहत हर किसी की होती है. इसके लिए हर कोई पहले से ही प्लानिंग करके इंवेस्टमेंट करता रहता है. पहले अधिकतर लोग फिक्स्ड डिपॉजिट या पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश किया करते थे. क्योंकि इनमें एक समयावधि में निश्चित रकम मिल जाती है. इसके साथ ही ये सुरक्षित भी रहते हैं. वहीं अब लोग इन पुराने निवेश विकल्पों से हटकर म्युचुअल फंड की तरफ रुख करने लगे हैं.
म्युचुअल फंड में निश्चित समय में तैयार कर सकते हैं फंड
अचानक से लोगों का म्युचुअल फंड में निवेश करने की सबसे बड़ी वजह इसका फ्लेक्सिबल इन्वेस्टमेंट और SIP जैसी आसान सुविधा प्रदान किया जाना है. वहीं कई लोग एक निश्चित समय तक एक मजबूत फंड तैयार करना चाहते हैं. ऐसे में अगर आप भी फ्यूचर में एक करोड़ रुपये का फंड बनाने की इच्छा रखते हैं, तो म्युचुअल फंड में SIP के जरिए निवेश करना सबसे आसान और समझदारी भरा तरीका माना जा सकता है.
SIP की खासियत ये होती है कि आप इसमें कम रकम से शुरुआत करके लंबे समय में बड़ा फंड बना सकते हैं. इसमें जितना जल्दी निवेश शुरू कर देते हैं, उतनी जल्दी से ही कंपाउंडिंग काम करती है और आपकी रकम बढ़ती जाती है.
ये भी पढ़ें : सियासत और शान का मेल, Mulayam परिवार की बहुएं फिर चर्चा में, जानें कौन कहां से हैं
1 करोड़ के लिए 15 साल में करना होगा इतना निवेश
अगर आपका टारगेट 15 साल में एक करोड़ रुपये का फंड बनाने का है, तो निवेश की राशि आपके रिटर्न के अनुसार तय होती है. अगर आपको 9 फीसदी सालाना रिटर्न मिलता है तो हर महीने करीब 26,426 रुपये की SIP करानी होगी. वहीं 10 प्रतिशत रिटर्न पर यह मासिक SIP घटकर 24,127 रुपये रह जाती है. इसके अलावा 11 प्रतिशत रिटर्न पर हर महीने 21,993 निवेश करने होंगे. वही 12 प्रतिशत सालाना रिटर्न पर एक करोड़ का टारगेट पाने के लिए सिर्फ 26,016 रुपये प्रति माह की SIP काफी मानी जा सकती है. SIP में आपको जितना ज्यादा रिटर्न मिलेगा, उतनी कम रकम में आपका टारगेट पूरा हो जाएगा.
कम अवधि के लिए भारी निवेश करने की जरूरत
अगर कोई कम समय जैसे 5 साल में एक करोड़ रुपये बनाना चाहता है तो SIP की रकम काफी ज्यादा हो जाती है. इसमें 7 प्रतिशत रिटर्न पर 5 साल में एक करोड़ का फंड बनाने के लिए हर महीने 1.39 लाख रुपये का निवेश करना होगा. वहीं 12 प्रतिशत रिटर्न पर भी 5 साल में टारगेट पूरा करने के लिए 1.14 लाख रुपये प्रतिमाह की SIP करनी पड़ेगी. इससे साफ पता चलता है कि कम समय में बड़ा फंड बनाना मुश्किल और महंगा हो सकता है.
लंबे समय तक छोटा निवेश करने से बन सकता है बड़ा फंड
कंपाउंडिंग का मतलब होता है कि आपके निवेश पर मिलने वाला रिटर्न आगे जाकर खुद और रिटर्न कमाने लगता है. यही वजह है कि लंबे समय में आपका छोटा निवेश भी बड़ा फंड बन सकता है. इसे लेकर फेमस रूल 15x15x15 भी बताता है कि अगर कोई शख्स हर महीने 15, 000 रुपये की SIP करें और 15 प्रतिशत सालाना रिटर्न मिले तो 15 साल में करीब 1 करोड़ रुपये का फंड बन सकता है. यही पैसा अगले 15 साल और लगा रहने पर करीब 10 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.