पुलवामा हमले के कथित मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की मौत के बाद उसकी बहन का बयान सामने आया है। हमजा की बड़ी बहन ने बताया,"उन्हें इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया और फेसबुक पर खबर देखने के बाद मिली। अचानक उन्हें पता चला कि उनका भाई हमले में मारा गया है"। पहले कोई पक्की जानकारी नहीं थी। बहन ने कहा "उन्हें पहले किसी तरह की पक्की जानकारी नहीं थी। परिवार को बाद में फोन पर भी जानकारी दी गई"।
विश्वास नहीं हो रहा
आतंकी की बहन को इस बात पर अभी भी पूरी तरह विश्वास नहीं हो पा रहा है कि हमजा बुरहान अब इस दुनिया में नहीं रहा"। "हमजा अक्सर परिवार से यही कहता था कि वह पाकिस्तान पढ़ाई के लिए गया है। लेकिन बाद में वह गलत रास्ते पर चला गया और संपर्क भी टूटता चला गया"। परिवार को नहीं पता था कि वह किन गतिविधियों में शामिल हो गया है।
हमजा बुरहान कौन था?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमजा बुरहान पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड था और उसकी मौत PoK के मुजफ्फराबाद में हुई। पाकिस्तान में अमीर हमजा नाम का एक और आतंकी भी है जो लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक और हाफिज सईद का राइट हैंड है। उस पर अप्रैल 2026 में लाहौर में जानलेवा हमला हुआ था। ये अलग मामला है। पाकिस्तान में हाल में कई आतंकियों की रहस्यमय हालातों में मौत हुई है। अबू कताल, मुहम्मद ताहिर अनवर जैसे बड़े आतंकी अज्ञात हमलावरों की गोलियों का शिकार बना है।
40 जवान शहीद हुए थे
पुलवामा हमला 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें 40 जवान शहीद हुए थे। जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। हमजा बुरहान की मौत की आधिकारिक पुष्टि अभी भारतीय एजेंसियों की तरफ से नहीं हुई है। परिवार को भी Facebook से ही खबर मिली है।