हापुड़। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला स्थित अपनी बड़ी बहन के घर आई किशोरी के साथ देवर ने कमरे में घुसकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद शोर सुनकर मौके पर लोग आए तो आरोपी भाग निकला। रविवार को पुलिस ने आरोपी को दस्तोई रोड स्थित गऊशाल के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
एसएचओ सदर मनीष चौहान ने बताया कि जिला बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद के एक गांव निवासी युवती की शादी मोदीनगर रोड स्थित एक मोहल्ले में हुई है। पीड़ित पिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि 24 जुलाई को उनकी बड़ी पुत्री के बेटा पैदा हुआ था। जिस पर उन्होंने अपनी 17 वर्षीय किशोरी को बड़ी बेटी के घर पर काम करने के लिए भेज दिया था। 06 अगस्त की रात करीब नौ बजे बड़ी बहन का देवर ने किशोरी को कमरे में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया।
किसी प्रकार शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो पीड़ित किशोरी ने बताया कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस घटना का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। रविवार को आरोपी को दस्तोई रोड स्थित गऊशाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शनि है।