
NCVT ITI Result 2025: स्किल इंडिया डिजिटल हब (SIDH) की ओर से NCVT ITI 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। NCVT ITI दूसरे वर्ष का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट skillindiadigital.gov.in पर जारी किया गया। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सभी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
ऐसे चेक करें आईटीआई रिजल्ट
STEP 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट skillindiadigital.gov.in पर जाएं।
STEP 2: इसके बाद “NCVT ITI परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3: अब अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
STEP 4: अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
STEP 5: रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
कब हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि उम्मीदवार रिजल्ट में अपना नाम, थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा में प्राप्त कुल अंक, रोल नंबर, ट्रेड का नाम जैसी महत्वपूर्ण जानकारी की जांच अच्छे से कर लें। उम्मीदवारों को मार्कशीट की हार्ड कॉपी बाद में संबंधित ट्रेड द्वारा प्रदान की जाएगी। बता दें स्किल इंडिया की ओर से NCVT ITI 2025 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा और प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई से 20 अगस्त के बीच किया गया था।