Kya Sunscreen se Face kala hota hai : जैसे ही गर्मियां शुरु होती हैं लोग धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने लग जाते हैं. स्किन एक्सपर्ट्स की मानें तो घर के अंदर भी इसका इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे धूप की हानिकारक किरणें स्किन को नुकसान न पहुंचाएं. हालांकि इसके बावजूद कई लोगों की यह शिकायत रहती है कि सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने के बाद उनकी स्किन डार्क होने लगती है. यानी चेहरा काला पड़ने लगता है. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं तो यह जानकारी खास आपके लिए है. जो आपकी समस्या का हल बन सकती है.
एक्सपर्ट का मानना
एक्सपर्ट डर्माटॉलॉजिस्ट निवेदिता दादू ने अपने Yotube चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह बताती हैं कि ऐसा आमतौर पर तब होता है जब फिजिकल सनस्क्रीन लगा लेते हैं. फिजिकल सनस्क्रीन में 'जिंक ऑक्साइड और टाइटेनियम डाइऑक्साइड' की मात्रा पाई जाती है.
ये भी पढ़ें : Who Should Not Eat Mango : किन-किन लोगों को नहीं खाना चाहिए आम ? अभी ही जान लें
जो स्किन पर हल्के चिपचिपे होते हैं. जिसको चेहरे पर लगाने से स्किन का कलर डार्क होने लगता है. साथ ही अगर आप स्किन पर ऑयली और क्रीमी या कहें हैवी फॉर्मूले वाली सनस्क्रीन लगाते हैं तो आपकी स्किन ऑक्सिडाइज हो सकती है, जिससे चेहरे पर काला पन हो सकता और स्किन डल हो सकती है.
करें यह उपाय
इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप उस सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना बंद कर दें जिससे स्किन डल या काली पड़ जाती है, और ऐसी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें जिसमें जिंक ऑक्साइड और टाइटेनियम डाइऑक्साइड की मात्रा कम हो. इसके अलावा आप टिंटेड सनस्क्रीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. जो ऑयली स्किन के लिए भी अच्छी है.