Skin Tips : गर्मियों में आम का मौसम आते ही हर कोई इसे खाने का बेसब्री से इंतजार करता है. हालांकि, कई लोगों को आम खाने के बाद चेहरे पर मुंहासे या पिंपल्स की समस्या हो जाती है. इसके पीछे कुछ वैज्ञानिक और पोषण से जुड़े कारण होते हैं. विशेषज्ञ के मुताबिक, आम की प्रकृति गर्म होती है, जिससे शरीर का तापमान बढ़ता है. यह गर्मी शरीर में सूजन और अतिरिक्त तेल उत्पादन को बढ़ा सकती है, जो मुंहासों का कारण बनती है.
2. शुगर की मात्रा अधिक होती है
आम में प्राकृतिक शर्करा (फ्रक्टोज़) बहुत अधिक मात्रा में होती है. ज्यादा मीठा खाने से शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ता है, जिससे एंड्रोजन हार्मोन सक्रिय होते हैं और त्वचा में तेल उत्पादन बढ़ता है — यह मुंहासों का कारण बन सकता है.
3. एलर्जी या संवेदनशीलता
कुछ लोगों को आम से एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है, जिससे स्किन पर रैशेज़ या पिंपल्स हो सकते हैं.
4. पकाने में उपयोग किए गए रसायन.
बाजार में मिलने वाले कुछ आमों को जल्दी पकाने के लिए केमिकल्स (जैसे कैल्शियम कार्बाइड) का इस्तेमाल किया जाता है, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
मुंहासों से बचने के उपाय
1. सीमित मात्रा में आम खाएं
हर दिन 1-2 आम से अधिक न खाएं, और खाने के बाद पानी पिएं ताकि शरीर की गर्मी संतुलित रहे.
2. आम को भिगोकर खाएं
आम को खाने से पहले 30 मिनट तक पानी में भिगो कर रखें. यह उसमें मौजूद अतिरिक्त गर्मी को कम करता है.
3. ठंडी प्रकृति वाले फूड्स खाएं
आम के साथ दही, छाछ या नारियल पानी का सेवन करें ताकि शरीर में गर्मी न बढ़े.
4. चेहरे की साफ-सफाई
धूल, पसीना और तेल को हटाने के लिए दिन में दो बार माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धोएं.
5. ज्यादा पानी पिएं
दिन में 8-10 गिलास पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और स्किन हैल्दी रहती है.
6. घरेलू उपाय अपनाएं
नीम और तुलसी का फेसपैक मुंहासों के लिए लाभकारी होता है
एलोवेरा जेल को रातभर चेहरे पर लगाएं.
आम एक पौष्टिक फल है, लेकिन इसे संतुलित मात्रा में और सही तरीके से खाने पर ही स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. अगर आम खाने से मुंहासे हो रहे हैं, तो ऊपर बताए गए उपायों को अपनाएं और जरूरत हो तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लें.
skin Tips, lifestyle, lifestyle news, skin care, how to care your skin in summer, trending