
Skoda New Car Launch: स्कोडा ने भारत में अपनी Skoda Octavia RS को लॉन्च कर दिया है। इसकी डिलीवरी 6 नवंबर से शुरू की जाएगी। इस स्पोर्टी सेडान की केवल 100 यूनिट्स ही भारत में उपलब्ध हैं और दिलचस्प बात यह है कि लॉन्च से पहले ही यह सोल्ड आउट हो चुकी है। Skoda Octavia RS 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से 265 PS पावर और 370 Nm टॉर्क, 0-100 km/h सिर्फ 6.4 सेकंड में पकड़ती है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं और इसे कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है।
कार की कीमत
आपको बता दें कि न्यू स्कोडा ऑक्टाविया आरएस को 5 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जिसमें मांबा ग्रीन, कैंडी वाइट, रेस ब्लू, मैजिक ब्लैक और वेलवेट रेड कलर शामिल है। वहीं, इसके कीमत की बात करें, तो ऑक्टाविया आरएस को भारतीय बाजार में 49.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में लॉन्च किया गया है। इस कार की बुकिंग शुरू होने के 20 मिनट के अंदर ही इसके फर्स्ट बैच की सभी 100 यूनिट बिक गई है। इस कार की डिलीवरी 6 नवंबर से शुरू होने जा रही है।
कार के फीचर्स
नई Octavia RS को कई प्रीमियम और स्पोर्टी फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें स्पेसिफिक डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसे आम Octavia से अलग दिखाते हैं। फ्रंट में ग्लॉस ब्लैक बटरफ्लाई ग्रिल के साथ RS बैज है और इसमें डुअल-पॉड मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स और V-शेप LED DRLs दिए गए हैं। 4.7 मीटर लंबी इस परफॉर्मेंस सेडान का व्हीलबेस 2677 एमएम है। ऑक्टाविया आरएस में सेगमेंट में सबसे ज्यादा 600 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट वाला 12.9 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
इंजन और स्पीड
नई स्कोडा Octavia RS में 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 265 पीएस की पावर और 370 Nm टॉर्क जनरेट करता है। ये सेडान 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.4 सेकंड में पकड़ने की क्षमता रखती है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटे की है।