.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D5e2cbfca-65bc-44fe-a73c-e33544f01cf6&w=3840&q=75)
Delhi-NCR Red alert: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बुधवार दोपहर से ही घने बादल छा गए और देखते ही देखते मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। सड़कों पर पानी भरने से जगह-जगह जाम लग गया, वहीं मेट्रो में भीड़ बढ़ गई। मौसम विभाग ने दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यमुना नदी का जलस्तर 207 मीटर तक पहुंच गया है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
7500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अब तक पांच जिलों—पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली और उत्तरी दिल्ली—से करीब 7500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इन्हें 25 राहत शिविरों में रखा गया है, जहां तंबू और स्कूलों में अस्थायी इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि हालात और गंभीर हो सकते हैं क्योंकि हथिनीकुंड और वजीराबाद बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।
हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा जा रहा पानी बढ़ा रहा संकट
केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, हथिनीकुंड बैराज से सुबह 1.62 लाख क्यूसेक और वजीराबाद बैराज से 1.38 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। अनुमान है कि आने वाले घंटों में पानी और बढ़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निचले इलाकों से तुरंत सुरक्षित जगहों पर चले जाएं और सतर्क रहें।
दिल्ली-एनसीआर मौसम का अनुमान (अगले कुछ घंटे)
क्षेत्र- मौसम का अनुमान
उत्तरी दिल्ली- गरज-चमक के साथ भारी बारिश
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली- गरज-चमक के साथ भारी बारिश
उत्तर-पूर्वी दिल्ली- गरज-चमक के साथ भारी बारिश
शाहदरा- गरज-चमक के साथ भारी बारिश
सेंट्रल दिल्ली- गरज-चमक के साथ भारी बारिश
पश्चिमी दिल्ली- गरज-चमक के साथ भारी बारिश
नई दिल्ली- गरज-चमक के साथ भारी बारिश
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली- गरज-चमक के साथ भारी बारिश
दक्षिणी दिल्ली- गरज-चमक के साथ भारी बारिश
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली- गरज-चमक के साथ भारी बारिश
फरीदाबाद- गरज-चमक, 41–61 किमी/घंटा हवा, भारी बारिश
गुरुग्राम- गरज-चमक, 41–61 किमी/घंटा हवा, भारी बारिश
गाजियाबाद- गरज-चमक, वज्रपात की संभावना, मध्यम से भारी बारिश
नोएडा-ग्रेटर नोएडा- गरज-चमक, वज्रपात की संभावना, मध्यम से भारी बारिश
#WATCH Delhi: Rain lashes parts of the national capital; visuals from Firoz Shah Road pic.twitter.com/APGPjsScft
— ANI (@ANI) September 3, 2025