SMK Helmet: बाइक चलाने वालों के लिए हेलमेट कितना जरूरी है, इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि हर साल हजारों लोगों की मौत रोड एक्सीडेंट में हो जाती है, क्योंकि वे बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहनते हैं और अगर पहनते भी हैं तो वे अच्छी क्वॉलिटी के नहीं होते हैं। ऐसे में SMK हेलमेट्स ने भारतीय बाजार में अपनी नई फुल-फेस हेलमेट सीरीज NOVA को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। इस सीरीज में दो मुख्य वेरिएंट्स—Nova Solid और Nova Track लॉन्च किए गए हैं, जो अपनी शानदार सेफ्टी रेटिंग्स और किफायती कीमत के लिए चर्चा में हैं। तो आइए जानते हैं इन दोनों हेलमेट में क्या खासितय है और इसे कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है।
सभी साइज में उपलब्ध
आपको बता दें कि निर्माता की ओर से MK Nova Solid और Nova Track हेलमेट में सात डिजाइन के विकल्प ऑफर किए गए हैं। इन दोनों हेलमेट को XS, S, M, L, XL और XXL साइज के साथ ही ग्लॉस और मैट फिनिश के साथ भी ऑफर किया गया है।
कितनी है कीमत
वहीं, इसके कीमत की बात करें, तो स्टड्स के प्रीमियम हेलमेट सेगमेंट में एसएमके की नोवा सालिड सीरीज की कीमत 4000 रुपये रखी गई है। वहीं, इसके दूसरे सीरीज नोवा ट्रैक को 4300 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। ये हेलमेट्स देशभर के सभी ऑथोराइज्ड डीलर्स और प्रमुख एक्सेसरी स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें: Vespa Officina Launch: भारत में लॉन्च हुआ Vespa Officina 8 का स्पेशल एडिशन, जानें क्या है खासियत और कितनी है कीमत
Nova Solid और Nova Track में क्या है अंतर?
Nova Solid: यह उन लोगों के लिए है जो सिंपल और क्लीन लुक पसंद करते हैं। यह मिनिमलिस्टिक सिंगल-टोन कलर्स में आता है। Nova Track यह सीरीज स्पोर्टी लुक प्रेमियों के लिए है। इसमें ट्रैक-इंस्पायर्ड ग्राफिक्स, क्रोम एक्सेंट और बोल्ड कलर्स दिए गए हैं।
भारत के ISI मानकों के तहत प्रमाणित
इन हेलमेट्स को ECE 22.06, DOT और भारत के ISI मानकों के तहत प्रमाणित किया गया है। यह ट्रिपल सर्टिफिकेशन राइडर को बेहतरीन सुरक्षा सुनिश्चित करता है। हेलमेट का बाहरी शेल 'एनर्जी इम्पैक्ट रेसिस्टेंट थर्मोप्लास्टिक' (EIRT) से बना है, जो टक्कर के समय झटके को झेलने की जबरदस्त क्षमता रखता है।
चश्मा पहनने वालों के लिए विशेष डिजाइन
इंटीरियर लाइनर ब्रीदेबल और हाइपोएलर्जेनिक है, जिसे आसानी से निकालकर धोया जा सकता है। चश्मा पहनने वालों के लिए इसमें विशेष 'आईग्लास-फ्रेंडली' डिजाइन दिया गया है। SMK की नई Nova सीरीज उन बाइकर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो किफायती बजट में प्रीमियम लुक और ग्लोबल सेफ्टी फीचर्स चाहते हैं।