
Snake Video Viral:सावन के पावन महीने में सांपों की पूजा तो आम बात है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. वीडियो में एक युवती के गले में कोबरा फन फैलाए बैठा है और वह शांत खड़ी है. युवती कभी हंसती है, कभी डर के मारे सहम जाती है. ऐसा लग रहा है मानो नागराज ने उसे अपने फन में बांध लिया हो. इस वीडियो को देखकर लोग युवती की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं.
युवती ने दिखाई हिम्मत, सांप को गले से हटाने की कोशिश
वीडियो में दिख रहा है कि युवती एक बाजार में खड़ी है और उसके गले में कोबरा लिपटा हुआ है. सांप कभी गर्दन पर घूमता है तो कभी फन फैलाकर खड़ा हो जाता है. शुरुआत में युवती को समझ नहीं आता कि क्या हो रहा है, लेकिन जैसे ही उसे अहसास होता है, वह इशारे से लोगों से मदद मांगने लगती है. बावजूद इसके, वह घबराहट में भी खुद को संभालने की कोशिश करती है. उसके चेहरे से साफ पता चलता है कि वह डरी हुई है, लेकिन फिर भी हिम्मत नहीं हारती.
यह भी पढ़ेंःNag Panchami 2025: नाग पंचमी पर करें ये खास दान, मिलेगा शुभ फल और नागदेवता का आशीर्वाद
वीडियो पर आए मजेदार और चेतावनी भरे कमेंट्स
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और इसे श्रावण सोमवार की शुभकामनाओं के साथ जोड़ा गया है. लोग इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कोई युवती को 'बहादुर' कह रहा है तो कोई इसे 'खतरनाक खेल' बता रहा है. एक यूजर ने लिखा, “डर और खुशी एक साथ देखी पहली बार.” वहीं कुछ लोगों ने चेताया भी कि सांपों का इस तरह उपयोग नहीं करना चाहिए. एक यूजर ने लिखा कि इन सांपों के दांत निकालकर मनोरंजन के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जो गलत है. सभी से अपील की जा रही है कि ऐसी स्थिति में वन विभाग को सूचना देकर रेस्क्यू कराएं.