एजबेस्टन की सर्द हवा में जब इंग्लैंड बल्लेबाजी करने उतरी, तो शायद उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि मोहम्मद सिराज का कहर उन पर किस अंदाज़ में टूटेगा. मोहम्मद सिराज ने अंग्रेजों को याद दिलाया – हिंदुस्तानी गेंदबाज का कहर कैसा होता है. जी हां ये हैरानी की बात नहीं सच है क्योंकि एजबेस्टन की सर्द हवा में जब इंग्लैंड बल्लेबाजी करने उतरी, तो शायद उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि मोहम्मद सिराज का कहर उन पर किस अंदाज़ में टूटेगा. जसप्रीत बुमराह की गैरहाज़िरी में गेंदबाज़ी की पूरी जिम्मेदारी सिराज और आकाश दीप के कंधों पर थी. और फिर मैदान पर उतरे मियां भाई आंखों में अंगारे, हाथ में नई गेंद और दिल में हिंदुस्तान की शेर जैसी गरज.
बल्लेबाजों के छिल दिए घुटने
मैच के तीसरे दिन सिराज ने वो किया जिसे अंग्रेज अब सालों तक नहीं भूल पाएंगे. जैसे ही उन्होंने ओवर शुरू किया पहले जो रूट और फिर कप्तान बेन स्टोक्स को एक ही ओवर में चलता कर दिया. पूरा स्टेडियम गेंदबाजी देख दहल उठा, उनकी गेंदबाजी इतनी शानदार थी कि कमेंटेटर भी बोले This is absolute destruction!
70 रन देकर लिए 6 विकेट
लेकिन खेल यहीं खत्म नहीं हुआ. जेमी स्मिथ और हैरी ब्रूक की 303 रन की रिकॉर्ड साझेदारी ने टीम इंडिया को चिंता में डाल दिया था. लेकिन जैसे ही दूसरी नई गेंद सिराज को मिली, उन्होंने फिर से आग उगल दी. स्मिथ के आउट होते ही उन्होंने इंग्लैंड के निचले क्रम को ऐसे समेटा कि टीम 407 पर सिमट गई. आपको बता दें 548 दिन बाद सिराज ने एक पारी में फिर 5 विकेट झटके और वो भी 6 विकेट लेकर. इससे पहले 3 जनवरी 2024 केप टाउन टेस्ट के बाद पहली बार सिराज ने ऐसा कहर बरपाया. खास बात ये रही कि जब-जब बुमराह नहीं रहे, सिराज ने अकेले ही मोर्चा संभाला है. ये सिर्फ 70 रन देकर 6 विकेट नहीं थे ये एक पेस शेर की दहाड़ थी. एक ऐसा गेंदबाज जिसने मैदान पर साबित किया कि भारत के पास सिर्फ बुमराह नहीं, सिराज जैसा तूफान भी है. सोशल मीडिया पर इस स्पेल की चर्चा हर कोने में है क्योंकि ये सिर्फ स्पोर्ट्स नहीं, सिराज का स्टेटमेंट था.