इंचोली थाना क्षेत्र के ग्राम बना निवासी फौजी पवन कुमार ने मणिपुर में तैनाती के दौरान देश विरोधी ताकतो से लोहा लेते हुए इलाज के दौरान अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंचौली थानाक्षेत्र के बना गाँव निवासी फ़ौजी पवन कुमार की वर्तमान में मणिपुर राज्य में तैनाती थी।
असम राइफल्स में नायक पद पर थी पोस्टिंग
पवन कुमार की तैनाती के दौरान ही स्वास्थ्य खराब होने के बाद अस्पताल में ईलाज के दौरान चिकित्सकों द्वारा अंतिम सांस लेने की पुष्टि की गई। जानकारी के अनुसार इंचौली थाना क्षेत्र के बना गांव निवासी 37 वर्षीय पवन कुमार कश्यप 20 साल पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग मणिपुर के इंफाल के पास असम राइफल्स में नायक पद पर थी। इससे पूर्व वे दिल्ली में एनएसजी कमांडो के रूप में सेवा दे रहे थे।
आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया
परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह पवन परेड में शामिल हुए। इसी दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया अधिकारियों ने उन्हें आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सक ने उनके शहीद होने की पुष्टि कर दी जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। उनके परिवार में पत्नी अनीता समेत तीन बच्चे अभिषेक, प्रियांशु और वंशिका हैं। पांच भाडे बहनों में पवन दूसरे नंबर पर थे शनिवार को पार्थिव शरीर शनिवार को गांव में पहुंचेगा और राजकीय सम्मान के बाद उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।