
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को चीन पर कई आरोप लगाए. उन्होंने बीजिंग पर Rare Earth Elements पर एक्सपोर्ट कंट्रोल लगाने को ‘sinister और hostile’वाला कदम बताया। ट्रंप ने चेताया कि अगर चीन पीछे नहीं हटाता है तो अमेरिका चीनी सामान पर ‘भारी टैरिफ’ लगा सकता है. ट्रंप ने अपने Truth Socialपर एक पोस्ट किया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया, "चीन में कुछ बहुत ही अजीबोगरीब चीज़ें हो रही हैं! वे बहुत आक्रामक हो रहे हैं और दुनिया भर के देशों को पत्र भेज रहे हैं कि वे रेयर अर्थ से जुड़े हर उत्पादन तत्व पर निर्यात नियंत्रण लगाना चाहते हैं, और वस्तुतः हर उस चीज़ पर जिसके बारे में वे सोच सकते हैं, भले ही वह चीन में निर्मित न हो... अंततः, हालाँकि यह संभवतः कष्टदायक हो सकता है, लेकिन अंततः यह अमेरिका के लिए एक बहुत अच्छी बात होगी। इस समय हम जिन नीतियों पर विचार कर रहे हैं, उनमें से एक है संयुक्त राज्य अमेरिका में आने वाले चीनी उत्पादों पर शुल्क में भारी वृद्धि। इसी तरह, कई अन्य प्रतिवाद भी हैं जिन पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है..."
जिनपिंग से मिलने का कोई कारण नहीं
ट्रंप ने साफ कहा कि अब शी जिनपिंग से मिलने की कोई वजह नहीं है. एशिया-पैसिफिक इकनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) समिट में होने वाली मुलाकात अब करीब रद्द मानी जा रही है. ट्रंप ने कहा, ‘ये लेटर्स बेहद अनुचित हैं. शायद वक्त आ गया है कि चीजें साफ हो जाएं. ये अमेरिका के लिए लंबी अवधि में अच्छा ही होने वाला होगा.’