Rashmika Mandanna New Film Poster: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘मैसा’का पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसमें एक्ट्रेस बेहद खतरनाक लुक में दिख रही हैं, जिससे फिल्म को लेकर फैंस और भी उत्साहित हो गए हैं। फिल्म निर्माताओं ने पोस्टर जारी करते हुए फिल्म के टाइटल की भी घोषणा कर दी है। इससे पहले एक्टेस धनुष की 'कुबेर' फिल्म में नजर आई थी।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर किया जारी
साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म मैसा फिल्म का पोस्टर जारी किया है। इसमें अभिनेत्री का दमदार लुक को मिल रहा है। जिसमें वो हाथ में हथियार लिए दिख रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस का चेहरा खून से सना हुआ दिख रहा है और आंखों से अग्नि धधक रही है। एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा मैं हमेशा आपको कुछ नया देने की कोशिश करती हूं। कुछ अलग, रोमांचक और यह उनमें से एक है। एक ऐसा किरदार जिसे मैंने पहले कभी नहीं निभाया, एक ऐसी दुनिया जिसमें मैंने कभी कदम नहीं रखा और मेरा एक ऐसा रूप जिससे मैं भी अब तक नहीं मिली थी। यह बहुत ही खतरनाक है, जिस कारण मैं थोड़ा नर्वस हूं, लेकिन बहुत उत्साहित भी हूं।’
फिल्म का निर्माण
फिल्म ‘मैसा’ का निर्देशन रविंद्र पुले ने किया है। वहीं इसके निर्माता अजय और अनिल सैय्यापुरेड्डी हैं। इसके साथ ही फिल्म को चार भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट
रश्मिका मंदाना के काम की बात करें तो इस समय अभिनेत्री धनुष की 'कुबेर' में नजर आ रही हैं। वहीं उनकी आगामी फिल्मों की बात करें, तो वह हिंदी फिल्म ‘थामा’ के अलावा एक साउथ फिल्म में भी नजर आएंगी। ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं। साउथ फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ में रश्मिका, विजय देवरकोंडा के अपोजिट अभिनय करती हुई नजर आएगी।